Kale Chaat Recipe: हेल्थ लवर्स को मिल गया उनका फेवरेट स्नैक, मिनटों में बनाएं सुपरफूड केल की चटपटी चाट

Kale Chaat Recipe: केल की चाट एक ऐसा स्नैक है जो हेल्थ और टेस्ट दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक या शाम की हल्की भूख में खा सकते हैं.

Kale Chaat Recipe: आजकल लोगों को हेल्दी चीजें खाना पसंद आ रहा है और यह देखते ही देखते एक तरह का ट्रेंड भी बनता जा रहा है. आज के समय में लोग अपनी डायट में सुपरफूड्स शामिल करना पसंद करते हैं. इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है केल जिसे हरी पत्तेदार सब्जियों की रानी भी कहा जाता है. केल में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए, सी और के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप इसे स्वादिष्ट तरीके से खाना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान और टेस्टी तरीका है केल की चाट। यह न सिर्फ झटपट बनने वाली रेसिपी है बल्कि आपकी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

केल की चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • केल की पत्तियां – 8 से 10
  • उबले आलू – 2 कटे हुए
  • चना या अंकुरित मूंग – आधा कप
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरी धनिया – बारीक कटी हुई
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • दही – आधा कप फेंटा हुआ या ऑप्शनल
  • सेव या अनार के दाने – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Sabudana Custard: व्रत हो या फिर हो हाउस पार्टी, हर मौके पर मिठास घोल देगी यूनिक और हेल्दी ड्राई फ्रूट साबूदाना कस्टर्ड की यह रेसिपी

केल की चाट बनाने की विधि

  • सबसे पहले केल की पत्तियों को अच्छे से धो लें और फिर उन्हें हल्का उबाल लें ताकि उनका कड़वापन कम हो जाए. आप अगर चाहें तो हल्का सा तेल लगाकर ओवन या पैन में भून भी सकते हैं, इससे पत्तियां क्रिस्पी हो जाएंगी.
  • इसके बाद उबली और क्रिस्पी पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बड़े बाउल में रखें.
  • अब इसमें उबले आलू, चना/अंकुरित मूंग, टमाटर और प्याज डालें.
  • इसके बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें.
  • अब नींबू का रस और दही डालकर सबको अच्छे से मिला लें. बता दें दही से चाट का स्वाद और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा.
  • अब इसके ऊपर से हरी धनिया, सेव या अनार के दाने डालकर सजाएं.
  • आपकी हेल्दी और टेस्टी केल की चाट तैयार है. इसे तुरंत परोसें ताकि इसकी क्रिस्पिनेस और फ्रेशनेस बनी रहे.

यह भी पढ़ें: Sabudana Cutlet Sandwich Recipe: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को मिला नया क्रिस्पी ट्विस्ट, मिनटों में आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना कटलेट सैंडविच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >