Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच

Suji Sandwich Recipe: अगर आप अपने बच्चों को टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी देना चाहते हैं तो सूजी से बनी यह सैंडविच आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इसे आप टिफिन में ही नहीं बल्कि सुबह के नाश्ते में भी उन्हें दे सकते हैं.

Suji Sandwich Recipe: अगर आप रोजाना नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी की तलाश में हैं तो सूजी सैंडविच आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सैंडविच बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. इसमें सब्जियों और सूजी का हेल्दी कॉम्बिनेशन होता है. खास बात ये है कि इसे बिना ब्रेड के भी बनाया जा सकता है और न ही इसे बहुत ज्यादा तेल की जरूरत होती ��ै. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सूजी सैंडविच बनाने की सामग्री

  • सूजी : 1 कप
  • दही: आधा कप
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • कटी हुई शिमला मिर्च: एक चौथाई कप
  • कटी हुई गाजर: एक चौथाई कप
  • कटी हुई प्याज़: एक चौथाई कप
  • हरी मिर्च : 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट: 1 टीस्पून
  • कटी हुई हरा धनिया: 2 टेबल स्पून
  • नमक: स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स: आधा टीस्पून ऑप्शनल
  • बेकिंग सोडा या इनो: आधा टीस्पून
  • बटर/घी/तेल: सैंडविच सेकने के लिए
  • सैंडविच ब्रेड स्लाइस: 4 से 6

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Rava Dosa Recipe: स्वाद और सेहत का जबरदस्त तड़का, 5 मिनट में इस तरह बनाएं क्रंची साबुदाना-रवा डोसा

सूजी सैंडविच बनाने की विधि

  • एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर ज़रूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद और न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब इसमें प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, नमक और चिली फ्लेक्स डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • बैटर में अंत में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिला लें. ऐसा करने से सैंडविच हल्की और फूली हुई बनेगी.
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और उसके एक साइड पर तैयार सूजी बैटर को अच्छे से फैला दें. दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक सकते हैं या फिर ओपन सैंडविच के रूप में भी बना सकते हैं.
  • एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल या बटर गर्म करें और सूजी लगे साइड को नीचे की तरफ रखकर धीमी आंच पर सेकें. जब यह साइड गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो पलटकर दूसरी साइड को भी सेक लें.
  • सूजी सैंडविच को आप टमैटो सॉस, मिंट चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Suji Pancake Recipe: शाम के नाश्ते में बच्चे को क्या दें इस बात की अब नो टेंशन, इस तरह झटपट तैयार करें सूजी पैनकेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >