Suji Chili Bites: स्वाद ऐसा कि सभी हो जाएंगे आपके फैन, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी सूजी चिली बाइट्स

Suji Chili Bites: सूजी चिली बाइट्स एक आसान, स्वादिष्ट और इंस्टेंट स्नैक है जो कभी भी बनाया जा सकता है. चाहे अचानक मेहमान आ जाएं या शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो, यह रेसिपी हर मौके पर परफेक्ट बैठती है.

Suji Chili Bites: अगर आप रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी चिली बाइट्स आपके लिए एक बेहतरीन और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें हल्का लेकिन क्रिस्पी स्नैक पसंद है. सूजी से बने ये बाइट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिनमें सब्जियों और चीज का जायका मिलकर इन्हें और भी टेस्टी बना देता है. बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय या पार्टी स्नैक तक ये हर मौके पर परफेक्ट बैठते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता. तो चलिए जानते हैं सूजी चिली बाइट्स बनाने की आसान रेसिपी.

सूजी चिली बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – आधा कप या जरूरत के अनुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • प्याज़ – आधा कप बारीक कटा
  • गाजर – आधा कप कद्दूकस की हुई
  • चीज – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा – चुटकीभर
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

यह भी पढ़ें: Sabudana Cutlet Sandwich Recipe: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को मिला नया क्रिस्पी ट्विस्ट, मिनटों में आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना कटलेट सैंडविच

सूजी चिली बाइट्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, कटी हुई सब्जियां, कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं. आखिर में इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें.
  • अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर बैटर से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमे से मीडियम आंच पर इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें. अब इन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
  • गर्मागर्म सूजी चिली बाइट्स को हरी चटनी, टोमैटो केचप या फिर चीज डिप के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Suji Manchurian Balls Recipe: बच्चों के हेल्थ की नहीं रहेगी टेंशन जब बिना मैदे के घर पर बनेंगे सूजी मंचूरियन बॉल्स, जानें इंस्टेंट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >