Sabudana Rava Dosa Recipe: स्वाद और सेहत का जबरदस्त तड़का, 5 मिनट में इस तरह बनाएं क्रंची साबुदाना-रवा डोसा

Sabudana Rava Dosa Recipe: साबुदाना-रवा डोसा की आसान रेसिपी जानें. बिना फर्मेंटेशन के बनने वाला यह कुरकुरा डोसा नाश्ते के लिए एक झटपट और स्वादिष्ट विकल्प है. पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.

Sabudana Rava Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम की भूख के लिए कुछ हल्का, झटपट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो साबुदाना-रवा डोसा एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो फर्मेंटेशन की जरूरत है और न ही ज्यादा तैयारी की. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

साबुदाना-रवा डोसा की सामग्री

  • साबुदाना – 1 कप भिगोया हुआ
  • रवा/सूजी- 1 कप
  • दही- आधा कप
  • चावल का आटा – 2 टेबल स्पून (ऑप्शनल)
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी- सेंकने के लिए
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून कटा हुआ

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

साबुदाना-रवा डोसा बनाने की विधि

  • साबुदाना को 3-4 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें.
  • भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल लें और साबुदाने को थोड़ा मसलकर दरदरा बना लें.
  • एक मिक्सिंग बाउल में भिगोया हुआ साबुदाना, सूजी, दही और चावल का आटा मिलाएं.
  • अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालें.
  • जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए पतला डोसे जैसा घोल बनाएं.
  • 10-15 मिनट के लिए घोल को ढककर रख दें.
  • तवा गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं.
  • घोल को चम्मच की मदद से डालते हुए पतला फैलाएं.
  • मीडियम आंच पर तब तक सेंकें जब तक नीचे से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप इसे पलटें नहीं, सिर्फ एक तरफ सेंकें.
  • तैयार डोसे को नारियल चटनी, मूंगफली चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.

साबुदाना-रवा डोसा बनाने के लिए कुछ टिप्स

  • घोल को बहुत गाढ़ा न रखें, पतला घोल डोसे को क्रिस्पी बनाता है.
  • साबुदाना अगर ज़्यादा सख्त लगे तो मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर चला सकते हैं.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए घोल में जीरा या काजू के टुकड़े भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Lachha Paratha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं कुरकुरा लच्छा पराठा, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >