Oats Dahi Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? 15 मिनट में बनाएं मुंह में पानी लाने वाली ओट्स दही टिक्की

Oats Dahi Tikki Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो ओट्स और दही टिक्की एक शानदार ऑप्शन है. यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए इस तरह के स्नैक्स को अपनी डायट में जरूर शामिल करें.

Oats Dahi Tikki Recipe: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हेल्दी स्नैक्स ढूंढना एक चैलेंज से कम नहीं. अक्सर शाम को या हल्की भूख लगने पर हम झटपट मिलने वाले ऑइली और जंक फूड खा लेते हैं, जो स्वाद तो देते हैं लेकिन सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे समय में अगर आपको ऐसा स्नैक मिल जाए जो टेस्टी भी हो, हेल्दी भी और घर पर आसानी से बनने वाला भी, तो कैसा रहेगा? जी हां, हम बात कर रहे हैं ओट्स और दही टिक्की की. यह स्नैक हल्का, लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और बेहद स्वादिष्ट है. तो चलिए जानते हैं ओट्स दही टिक्की बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

ओट्स दही टिक्की के लिए जरूरी सामग्री

  • ओट्स – 1 कप
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
  • दही – आधा कप गाढ़ा
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – आधा टीस्पून
  • तेल – टिक्की सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Dahi Upma Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ नया और यूनिक? दही और सूजी का यह हेल्दी कॉम्बिनेशन जीत लेगा पूरे परिवार का दिल

यह भी पढ़ें: Mix Vegetable Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन और नाश्ते की टेंशन को कहें अलविदा! 10 मिनट में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल उत्तपम

ओट्स दही टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओट्स को हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें. जब हल्की खुशबू आने लगे तो इन्हें ठंडा कर पीस लें ताकि हल्का सा पाउडर बन जाए.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में उबले आलू मैश कर लें और इसमें ओट्स पाउडर, दही, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे मसाले डालें. अब इसे अच्छे से मिलाकर आटा जैसा गूंध लें.
  • इसे बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हल्का दबाकर टिक्की का शेप दें.
  • अब नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और टिक्कियों को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
  • गरमा-गरम ओट्स और दही टिक्की को हरी चटनी या दही डिप के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Chiwda Pulao Recipe: मेहमानों को इम्प्रेस करना हो या बच्चों को खुश, मिनटों में बनाएं सब्जियों और मसालों से लोडेड चिवड़ा पुलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >