Soft Toys Cleaning Tips: अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो तरह तरह के सॉफ्ट टॉय भी जरूर होंगे. बच्चे इन खिलौनों के साथ खेलते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और कई बार साथ में सुलाते भी हैं. ज्यादा इस्तेमाल होने के वजह से ये गंदे हो जाते हैं. दाग-धब्बे लगे सॉफ्ट टॉय देखने में अच्छे नहीं लगते हैं. कई लोग सॉफ्ट टॉय को अपने रूम में भी डेकोरेशन की तरह रखते हैं. रूम में रखे रखे भी इनपर गंदगी जम जाती है. आप इन्हें घर पर ही आसानी से साफ कर सकते हैं.
सबसे पहले करे ये काम
सॉफ्ट टॉय को धोने से पहले आप केयर लेबल को पढ़ें. कुछ खिलौने मशीन में धोए जा सकते हैं जबकि कुछ को केवल हाथ से साफ करना ही सुरक्षित होता है. इसके बाद अगर खिलौने में धूल-गंदगी जमी हुई है तो आप इसे पोंछ लें.
इस तरह से धोएं
सॉफ्ट टॉय को धोने के लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें. पानी में आप थोड़ा सा माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं. सॉफ्ट टॉय को थोड़ी देर के लिए डाल दें. जिससे की गंदगी और मैल निकालने में आसानी हो. अब टॉय को हल्के हाथों से साफ करें और ज्यादा रगड़ने से बचें. सॉफ्ट टॉय को अच्छे से साफ कर लें. अगर दाग छूट नहीं रहा है तो आप सॉफ्ट ब्रश या मुलायम कपड़े से रगड़ सकते हैं. जब दाग-धब्बे हट जाए तब आप इसे साफ पानी से 2-3 बार धो लें.
धोने के बाद क्या करें
सॉफ्ट टॉय को धोने के बाद आप पानी को अच्छे से निचोड़ लें. पानी को पूरी तरह से निचोड़ने के बाद इसे आप थोड़ी देर के लिए मोटे कपड़े में लपेट लें. फिर आप हल्की धूप में सॉफ्ट टॉय को सूखने के लिए रखें. सॉफ्ट टॉय को अच्छी तरह से ड्राई कर लें नहीं तो इनमें से बदबू आ सकती है.
यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स
यह भी पढ़ें: Scarf Cleaning Tips: डेली वीयर स्कार्फ हो गया है गंदा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ और बनाएं बिल्कुल नए जैसा
