Mughlai Chaat Recipe: हर बाईट में फ्लेवर्स का धमाका, दही, चटनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ घर पर बनाएं शाही मुगलई चाट

Mughlai Chaat Recipe: मुगलई चाट एक ऐसी डिश है जिसमें ट्रेडिशनल स्ट्रीट फूड का तड़का और मुगलई खाने का शाहीपन दोनों मिल जाते हैं. यह घर पर पार्टी या खास मौके के लिए परफेक्ट डिश है. एक बार इसे ट्राई करने के बाद आपको बार-बार इसे बनाने का मन करेगा.

Mughlai Chaat Recipe: स्ट्रीट फूड की बात हो और चाट का जिक्र न हो, यह पॉसिबल ही नहीं है. वैसे तो आपने आलू टिक्की, भेलपुरी, पानीपुरी और सेव पूरी जैसी कई तरह की चाट का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अलग और बेहद खास है. मुगलई चाट अपने शाही स्वाद और यूनिक रेसिपी के लिए जानी जाती है. इसमें दही, मसाले, क्रिस्पी बेस और ड्राई फ्रूट्स का ऐसा मेल होता है जो इसे बाकी चाट से अलग बनाता है. तो चलिए जानते हैं, घर पर टेस्टी और शाही अंदाज में मुगलई चाट बनाने की रेसिपी.

मुगलई चाट के लिए आवश्यक सामग्री

  • आलू – 3 उबले और मेश किए हुए
  • बेसन – आधा कप
  • दही – 1 कप फेंटी हुई
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटी चम्मच कद्दूकस की हुई
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अनार के दाने – 2 चम्मच
  • काजू और किशमिश – 2 से 3 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी चटनी – 2 चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी – 2 चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

मुगलई चाट बनाने की विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मेश कर लें और इसमें बेसन, नमक, हरी मिर्च और थोड़ा सा अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल बनाकर टिक्की का शेप दें.
  • इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और इन आलू और बेसन की टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
  • अब एक प्लेट में गर्मागर्म टिक्की रखें और इसके ऊपर फेंटी हुई दही डालें और फिर उस पर हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी डालकर फैलाएं.
  • अब इसके ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरा धनिया और अनार के दाने डालें. फिर इसमें काजू और किशमिश भी डाल दें, जिससे इसका स्वाद शाही और रिच लगे.
  • अब चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर ऊपर से छिड़क दें. आप अगर चाहें तो थोड़े सेव भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >