Mini Vegetable Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट और टिफिन को मिला क्यूट और हेल्दी ट्विस्ट, 15 मिनट में बनाएं हेल्दी मिनी वेजिटेबल डोसा

Mini Vegetable Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में या फिर बच्चों को टिफिन में देकर भेजने के लिए कोई यूनिक और मजेदार डिश की तलाश में हैं तो मिनी वेजिटेबल डोसा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और यह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है.

Mini Vegetable Dosa Recipe: सुबह के नाश्ते में अक्सर साउथ इंडियन डिशेस जैसे कि डोसा को खाना ज्यादा खाना पसंद करते हैं. डोसा एक काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला और साथ ही एक टेस्टी डिश भी है. जब भी हम घर पर ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोचते हैं खासकर बच्चे के लिए तो डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आता है. अगर आप एक मां हैं और अपने बच्चे के लिए सुबह के नाश्ते में या फिर टिफिन में देकर भेजने के लिए एक डिश की तलाश में हैं तो आज की यह डिश आपके लिए ही है. आज हम आपको मिनी वेजिटेबल डोसा की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे को इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि वह हर दिन इसकी डिमांड आपसे करना शुरू कर देंगे। इस डिश की खास बात यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशियस वेजिटेबल्स होते हैं और यह दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी

मिनी वेजिटेबल डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूखा हुआ ओट्स या दलिया
  • आधा कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 1 गाजर कद्दूकस की हुई
  • आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • एक चौथाई कप मटर या मकई
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • तेल या घी हल्का सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Chana Tikki Recipe: इस दिवाली ना के बराबर तेल में बनाएं क्रिस्पी चना टिक्की, जानें कम समय और मेहनत से बनने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Masala Aloo Fries Recipe: दुकान से कभी नहीं खरीदेंगे चिप्स जब घर पर ही बनेंगे क्रिस्पी और स्पाइसी मसाला आलू फ्राइज, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

मिनी वेजिटेबल डोसा बनाने की आसान रेसिपी

  • मिनी वेजिटेबल डोसा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स या दलिया को मिक्सर में बारीक पीस लें ताकि यह पाउडर जैसा बन जाए. इसके बाद आपको इसमें मैदा मिला लेना है.
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च और मटर या मकई को बेस में डालें. इन चीजों को मिलाने से डोसा न केवल टेस्ट में बढ़िया होगा बल्कि यह बच्चों के लिए विटामिन और मिनरल का भी अच्छा सोर्स है.
  • अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और पानी डालकर बैटर तैयार करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर इतना ही गाढ़ा होना चाहिए कि तवे पर आसानी से फैल सके.
  • अब तवा गर्म करें और हल्का तेल या घी लगाएं. इसके बाद एक छोटा बड़ा चम्मच बैटर लेकर तवे पर राउंड शेप में फैलाएं और इसे धीमी आंच पर सेंकें. जब नीचे गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे पलटें और दूसरी तरफ भी हल्का सेंकें.
  • आप अगर चाहें तो मिनी वेजिटेबल डोसा को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >