Party Drink Ideas: घर पर पार्टी रखते समय हम अक्सर डेकोरेशन से लेकर खाने-पीने तक हर चीज का खास ध्यान रखते हैं. खाने में तो स्टार्टर और मेन कोर्स तय हो जाता है, लेकिन ड्रिंक्स के लिए क्या सर्व करें, ये समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी पार्टी के लिए कुछ स्वादिष्ट और सबको पसंद आने वाले ड्रिंक आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं. ये ड्रिंक्स न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि आपके मेहमानों को भी खूब पसंद आएंगे.
वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito)
वर्जिन मोजितो बनाने के लिए एक गिलास में नींबू के टुकड़े और फ्रेश पुदीने की पत्तियां डालें और इन्हें हल्का सा मसल लें जिससे इसका फ्लेवर निकल आए. अब इसमें 1–2 चम्मच चीनी डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से सोडा या स्प्राइट डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
मैंगो मिंट कूलर (Mango Mint Cooler)
मैंगो मिंट कूलर बनाने के लिए आप एक मिक्सर में पका आम, पुदीने की पत्तियां, थोड़ा नींबू का रस और चीनी डालकर पीस लें. अब इस मिश्रण को गिलास में डालें, ऊपर से ठंडा पानी या सोडा मिलाएं और बर्फ डालें. इस ड्रिंक को आप ठंडा-ठंडा पार्टी में सबको सर्व करें.
चॉकलेट मिल्क शेक (Chocolate Milkshake)
चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए मिक्सर में ठंडा दूध, चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर, चीनी और बर्फ डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद न हो जाए. अब इस शेक को गिलास में डालकर ऊपर से चॉकलेट सिरप या क्रीम से सजाकर सर्व करें.
वॉटरमेलन मोजितो (Watermelon Mojito)
वॉटरमेलन मोजितो बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर जूस बना लें. अब आप एक गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू के टुकड़े डालकर हल्का मसलें. अब इसमें तरबूज का जूस, बर्फ और थोड़ा सोडा डालें. इसे आप अच्छी तरह मिलाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
