Palak Paneer Uttapam: अगर आपका भी मन रोज के एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गया है और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक पनीर उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये टेस्टी नाश्ता आपके ब्रेकफास्ट को खास बना देगा. इसका स्वाद खाने में बहुत ही लाजवाब होता है और बच्चों से लेकर बड़ों को भी खूब पसंद आएगा. तो अगर आपको सुबह की शुरुआत कुछ टेस्टी और अलग अंदाज में करना हो, तो ये डिश आपके लिए सही है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके गरमा-गरम पालक पनीर उत्तपम बनाने की रेसिपी.
पालक पनीर उत्तपम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Palak Paneer Uttapam Recipe in Hindi)
बैटर के लिए
- इडली/ डोसा बैटर – 1 कप
- पालक – 1 कप (बारीक कटा या पेस्ट)
- नमक – स्वादानुसार
टॉपिंग के लिए
- पनीर – 1 कप (कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा)
- हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
- चाट मसाला – आधा चम्मच
- धनिया पत्ता – 1 चम्मच (कटा हुआ)
- तेल – जरूरत अनुसार
यह भी पढ़ें: अगर नाश्ते में चाहिए कुछ नया, तो घर पर बनाएं मटर पालक ढोकला
पालक पनीर उत्तपम बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बर्तन में डोसा/इडली का बैटर लें. अब इसमें कटा हुआ पालक या पालक का पेस्ट मिलाएं. इसके बाद आप इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- टॉपिंग तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. इसके ऊपर चाट मसाला और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं. इसके बाद आप एक बड़ा चम्मच बैटर लेकर तवे पर मोटे और गोल आकार में फैलाएं इसके ऊपर से तैयार पनीर-पालक टॉपिंग फैलाएं और हल्का दबाएं. अब उत्तपम के किनारे से हल्का तेल लगाएं.
- इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंकें.
- अब तैयार हुए गरमा-गरम पालक पनीर उत्तपम को नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
