Navratri Day 9 Wishes In Hindi: मां सिद्धिदात्री की कृपा से आपके सारे कार्य हों सफल, नवरात्रि के 9वें दिन भेजें ये प्यार भरे संदेश

Navratri Day 9 Wishes In Hindi: मां सिद्धिदात्री को देवी सरस्वती का स्वरूप भी माना जाता है. इन्हें बैंगनी और लाल रंग बहुत प्रिय है. मां की अनुकंपा से ही भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए, यानी उनका आधा शरीर देवी शक्ति का हुआ. महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की कृपा से आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि बनी रहे.

Navratri Day 9 Wishes In Hindi:नवरात्रि का नौवां दिन नवमी कहलाता है और यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है. कई लोग इसी दिन अपने व्रत का समापन करते हैं. अगर आप भी नवरात्रि मना रहे हैं तो इस दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग जरूर लगाएं. मां सिद्धिदात्री को देवी सरस्वती का स्वरूप भी माना जाता है. इन्हें बैंगनी और लाल रंग बहुत प्रिय है. मां की अनुकंपा से ही भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए, यानी उनका आधा शरीर देवी शक्ति का हुआ. महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की कृपा से आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि बनी रहे. अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को महानवमी की ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजें.

नवरात्रि के 9 वें दिन भेजें ये संदेश 

नवमी का ये पावन दिन लाए खुशियों की बहार,
मां सिद्धिदात्री करें आपके जीवन का संवार.
सभी कष्ट और दुख दूर हो जाएं,
आपके घर में सुख-समृद्धि सदैव छा जाए.

Happy navratri wishes


मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले हर घड़ी,
सफलता और आनंद से भर जाए झोली.
नवमी की शुभकामनाएं हों आपके संग,
जीवन में आए खुशियों का अनंत रंग.

Durga puja wishesh


मां सिद्धिदात्री करें मन की हर मुराद पूरी,
हर ओर फैले खुशियों की रोशनी नूरी.
नवमी का पर्व आपके जीवन में रंग लाए,
मां की कृपा से हर सपना साकार हो जाए.

Happy navratri


नवरात्रि का नवमी पर्व है बड़ा खास,
मां की भक्ति से मिटे जीवन का हर क्लेश और त्रास.
सदैव मां की कृपा बनी रहे आपके साथ,
खुशियों से महके हर दिन और हर रात.

Happy navratri

यह भी पढ़ें: Shahi Malpua Recipe: घर पर बनाएं एकदम रुई जैसा सॉफ्ट शाही मालपुआ, स्वाद ऐसा की खाने के बाद हर मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

यह भी पढ़ें: Navratri Day 7 Wishes In Hindi: मां कालरात्रि की कृपा से आपके जीवन से हर अंधकार हो दूर, नवरात्रि के 7 वें दिन भेजें ये शुभ संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >