Natural Brown Hair with Henna: बालों में नेचुरल ब्राउन कलर लाना अब आसान हो गया है. इसके लिए रसायनिक हेयर कलर की बजाय मेहंदी का इस्तेमाल करें. मेहंदी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर बालों का रंग गहरा और चमकदार बनाया जा सकता है. कॉफी पाउडर, चायपत्ती का पानी, आंवला पाउडर और भृंगराज पाउडर मिलाकर मेहंदी घोलें. नींबू का रस और दही भी डाल सकते हैं. इसे बालों में 2–3 घंटे लगाकर रखें और फिर धो लें. अगर गहरा ब्राउन चाहिए तो हल्का इंडिगो भी मिला सकते हैं. यह तरीका बालों को प्राकृतिक पोषण और सुंदर रंग देता है.
मेहंदी में क्या मिलाएं:
कॉफी पाउडर – 1-2 चम्मच
इससे बालों में गहरा ब्राउन शेड आता है. आप कॉफी को गर्म पानी में मिलाकर मेहंदी में मिला सकते हैं.
चायपत्ती का पानी
चाय उबालकर ठंडा पानी मेहंदी घोलने में इस्तेमाल करें, इससे रंग और डार्क होता है. ये एक तरह का आसान उपाय है बालों में एक शाइन कलर लाने का.
आंवला पाउडर – 1 चम्मच
आंवला पाउडर को बालों को पोषण देता है और कलर को नेचुरल बनाता है. इसका पाउडर आप घर पर भी बना सकते हैं या फिर मार्केट से खरीद कर भी ला सकते हैं.
भृंगराज पाउडर
भृंगराज पाउडर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और रंग को गहरा करता है. ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा.
नींबू का रस – 1 चम्मच
नींबू का रस बालों के लिए बहुत ही बढ़िया होता है. ये मेहंदी का रंग अच्छे से सेट करता है और बालों में कलर को लॉक करता है.
दही
दही रूखे और बेजान बालों को सॉफ्ट बनाता है और रंग को स्मूद लुक देता है.
यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
