Motivational Quotes: जीवन परिवर्तनशील है, यानी किसी व्यक्ति का समय हमेशा एक समान नहीं रहता है. उतार-चढ़ाव जीवन के दो पहलू हैं. किसी भी विपरीत परिस्थिति में कमजोर होकर टूट जाने में कोई बहादुरी नहीं है बल्कि यही वो समय होता है जिसमें हमारी मजबूती की पहचान होती है. बुरे वक्त में भी अपने आप को मजबूती के साथ खड़े रखना काबिले तारीफ है. कई बार ऐसा होता है जब हम किसी गम में डूबे रहते हैं तो आगे कोई रास्ता नजर नहीं आता है. ऐसे में कुछ मोटिवेशनल कोट्स पढ़ने से हमें ऊर्जा मिलती है. अगर आप भी किसी बात को लेकर परेशान हैं तो ये मोटिवेशनल कोट्स आपका मन शांत करने में मदद करेंगे.
हिंदी में मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes In Hindi)
- संघर्ष की भावना ही एक सफलता है.
- जो झुक सकता है, वो दुनिया को झुका भी सकता है.
- जिसने संघर्ष को अपना साथी बनाया, उसने दुनिया में खुद को काबिल बनाया.
- अक्सर वह लोग हमेशा खामोश रहते हैं, जिनके हुनर बोलते हैं.
- हर असंभव कार्य को करने का एक तरीका कड़ी मेहनत है.
- जो अपने आप को पढ़ सकता है, वह व्यक्ति दुनिया में कुछ भी सीख सकता है.
- आपकी किस्मत मौका देती है, लेकिन मेहनत सबको चौंका देती है.
यह भी पढ़ें: हार मानना नहीं, आगे बढ़ते रहने में छिपा है सफलता का राज
- तीर को भी आगे छोड़ने से पहले, पीछे खीचना पड़ता है.
- ठीक उसी तरह अच्छे दिनों के लिए, बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है.
- कोई काम तभी तक असंभव लगता है, जब तक उसे किया नहीं जाता है.
- मेहनत पर भरोसा करने वाले कभी किस्मत की बात नहीं करते.
- कोई लक्ष्य बड़ा नहीं, जीता वही जो कभी डरा नहीं.
- क्या फर्क पड़ता है लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.
- अगर जिंदगी में कुछ पाना है तो तरीके बदलें इरादे नहीं.
- सफल होने के लिए असफल होना भी बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें: इन मोटिवेशनल कोट्स से करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन रहेंगे पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: उदास मन को ऊर्जा से भर देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स
