PHOTOS : महाभारत काल की सबसे सुंदर स्त्रियां, जिसकी एक झलक पाने के लिए तरसे थे लोग, आप भी देखें तस्वीरें

Most Beautiful Women: महाभारत काल की गाथा सदियों से याद किया जाता रहा है. हम आपको बताएंगे महाभारत काल की सबसे खूबसूरत स्त्रियों के बारे में जिनकी एक झलक पाने के लिए राक्षस व्याकुल रहते थे.

Most Beautiful Women: महाभारत काल की गाथा सदियों से याद किया जाता रहा है. महाभारत की कई कथाएं हैं जिनके बारे में पता लगाना काफी मुश्किल है. हम आपको बताएंगे महाभारत काल की सबसे खूबसूरत स्त्रियों के बारे में जिनकी एक झलक पाने के लिए राक्षस व्याकुल रहते थे.

देवी रुक्मणी

महाभारत काल की सबसे खूबसूरत स्त्री रुक्मणी थीं, जो श्री कृष्ण की पत्नी थीं रुक्मणी का सौंदर्य इतना अधिक था कि उन्हें देखने के लिए सभी लोग व्याकुल हुआ करते थे. इसका जिक्र महाभारत ग्रंथ में भी हुआ है.

द्रौपदी

महाभारत में द्रौपदी को स्वर्ग की अफ़सरा माना गया है. जिनकी सुंदरता के आगे सभी राज्य की रानियां फीकी पड़ जाती थीं. द्रौपदी, राजा द्रुपद की पुत्री थीं. अर्जुन ने स्वयंवर जीतकर द्रौपदी से विवाह कर लिया, लेकिन जब अर्जुन उन्हें अपनी पत्नी के रूप में घर लाये तो कुंती ने इसकी जानकारी के बिना ही द्रौपदी को पांच भागों में बांटने को कहा. इसी वजह से द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी कहलाईं.

उर्वशी

महाभारत काल में उर्वशी सबसे सुंदर स्त्रियों में से एक थीं. उर्वशी स्वर्ग लोक की सबसे खूबसूरत स्त्री थीं. लेकिन उर्वशी, अर्जुन पर मोहित हो गईं जहां अर्जुन ने उनके प्यार को ठुकरा दिया. इस पर उर्वशी ने अर्जुन को स्त्री बनने का श्राप दे दिया था.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: लखनऊ के जानकीपुरम में बना है दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, दशहरा में घूमना न भूलें

सुभद्रा

महाभारत काल में सबसे खूबसूरत स्त्री सुभद्रा भी थीं. सुभद्रा, कृष्ण और बलराम की बहन थीं. सुभद्रा की खूबसूरती पर अर्जुन भी मोहित हो गए. कृष्ण ने अर्जुन को सुभद्रा को लेकर भाग जाने का सलाह दिया. क्योंकि सुभद्रा के भाई बलराम, दुर्योधन से उनकी शादी कराने वाले थें.

गंगा

महाभारत काल में गंगा सबसे खूबसूरत स्त्रियों में से एक थीं. गंगा शांतनु की पहली पत्नी थीं. इसकी खूबसूरती के आगे स्वर्ग की अफ़सरा भी फीकी पड़ जाती थीं.

Also Read: PHOTOS: ये हैं यूपी के प्रसिद्ध मां दुर्गा का मंदिर, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >