Monsoon Hair Care Tips: मानसून में डैंड्रफ से कैसे बचें? जानें 10 असरदार हेयर केयर टिप्स और घरेलू नुस्खे

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में डैंड्रफ से बचना है तो अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स. जानिए घरेलू उपाय और सही हेयर रूटीन से कैसे पाएं हेल्दी बाल.

Monsoon Hair Care Tips: मानसून का मौसम जहां सुकून और ठंडक लाता है, वहीं यह बालों की सेहत के लिए कई समस्याएं भी खड़ी करता है. नमी और गंदगी की वजह से सिर की त्वचा में फंगल संक्रमण और डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप बालों का सही तरीके से ध्यान रखें ताकि डैंड्रफ से छुटकारा मिले और बाल स्वस्थ रहें. इसे कैसे करना है, आइए बताते हैं.

डैंड्रफ से कैसे बचें?

  • साफ-सफाई का रखें ध्यान. मानसून में बाल जल्दी गंदे होते हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार माइल्ड एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धोएं.
  • नीम या टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल. नीम और टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं. नारियल तेल में 4-5 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाएं.
  • गीले बालों में न रहें ज्यादा देर. बारिश में अगर बाल भीग जाएं तो उन्हें तुरंत सूखा लें. गीले बालों में फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है.
  • नींबू और दही का हेयर पैक लगाएं. दही में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं. 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें. यह उपाय डैंड्रफ को जड़ से हटाने में मदद करता है.
  • हेयर ड्रायर का सीमित प्रयोग करें. गर्म हवा बालों की स्कैल्प को ड्राई कर देती है, जिससे डैंड्रफ और बढ़ सकता है. बाल सुखाने के लिए टॉवल का इस्तेमाल करें.
  • तनाव से रहें दूर. मानसून में बालों की समस्या को बढ़ाने में तनाव भी एक कारण हो सकता है. योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लें.
  • संतुलित आहार लें. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए शरीर को अंदर से पोषण देना जरूरी है. प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन B युक्त आहार लें.
  • बालों में जेल, स्प्रे या हेवी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. इनसे स्कैल्प में चिपचिपापन बढ़ता है और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है.
  • स्कैल्प एक्सफोलिएशन जरूरी है. हफ्ते में एक बार स्कैल्प स्क्रबिंग जरूर करें. इससे डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त तेल हटता है जिससे डैंड्रफ नहीं पनपता.
  • सैलिसिलिक एसिड वाला शैम्पू करें ट्राय. अगर डैंड्रफ बहुत अधिक है तो डॉक्टर से सलाह लेकर सैलिसिलिक एसिड, केटोकोनाजोल या जिंक-पाइरिथिओन युक्त शैम्पू इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

वीकली हेयर केयर रूटीन

  • सोमवार- ऑयलिंग + माइल्ड शैम्पू
  • बुधवार- स्कैल्प स्क्रब + नींबू-दही मास्क
  • शुक्रवार- माइल्ड शैम्पू + सीरम
  • रविवार- आयुर्वेदिक हेयर मास्क

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >