दूध हर घर में रोजाना इस्तेमाल होता है. इससे चाय, कॉफी, मिठाई, दही, खीर और कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज तैयार की जाती हैं. ऐसे में जब हम दूध को बर्तन में उबालते हैं या किसी और काम में इस्तेमाल करते हैं, तो इसके बाद उस बर्तन को धोना बहुत मुश्किल हो जाता है. बर्तन में कई बार दूध की छाली और जले हुए परत जम जाते हैं, ऐसे में बर्तन जल्दी साफ नहीं हो पाते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में दूध के बर्तन धोने के टिप्स बताएंगे जिसका इस्तेमाल करके आसानी से आप बर्तन को साफ कर सकते हैं.
इस्तेमाल के बाद तुरंत बर्तन धोएं
दूध का इस्तेमाल करने के बाद अगर हम बर्तन को देर तक छोड़ देते हैं, तो इससे दूध की परत और भी सुख जाती हैं और बदबू आने लगती है. आप हमेशा दूध के बर्तन इस्तेमाल करने के बाद तुरंत धो लें.
गरम पानी का इस्तेमाल करें
दूध के गंदे बर्तन ठंडे पानी से आसानी से नहीं निकलती. इसके लिए आप गर्म पानी से दूध के बर्तन धोएं जिससे इसकी गंदगी जल्दी निकल जाए. स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों के लिए गरम पानी से धोना बहुत अच्छा होता है.
नमक से जले हुए बर्तन की सफाई
कई बार दूध उबलते समय जल जाता है और बर्तन के तले में काली परत जम जाती है. ऐसे में नमक और गरम पानी का इस्तेमाल करके आप बर्तन को आसानी से धो सकते हैं. थोड़ा सा नमक डालकर गरम पानी से बर्तन रगड़ने पर जली हुई परत धीरे-धीरे निकल जाती है.
रातभर बर्तन को भिगोकर रखें
अगर दूध सूखकर बर्तन में जम गया हो, तो जबरदस्ती रगड़ने के बजाय बर्तन को गरम पानी में रातभर भिगोकर रखें. सुबह उठकर धोने पर दूध की परत आसानी से निकल जाती है और बर्तन भी ज्यादा नहीं रगड़ाता है.
धोने के बाद बर्तन को सुखाएं
धोने के बाद बर्तन को साफ जगह पर सूखने के लिए छोड़ दें, पानी अच्छे से सुख जाए तब आप बर्तन का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
