Methi Palak Pakoda: सर्दियों की शाम को बनाएं खास, चाय के साथ सर्व करें मेथी और पालक से बने टेस्टी पकौड़े

Methi Palak Pakoda: सर्दियों की शाम को खास और यादगार बनाने के लिए घर पर बनाएं ये टेस्टी पालक और मेथी के पकौड़े. घर आए मेहमान हो या दोस्तों के साथ खास बैठक, आप हर बार इसे बनाकर सर्व कर सकते हैं. ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए मेथी पालक पकौड़े बनाने का आसान तरीका.

Methi Palak Pakoda: शाम की चाय के साथ हर बार कुछ टेस्टी खाने का मन होता है. खासतौर पर सर्दियों की शाम में गरमा गरम नाश्ते का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में अगर आप देसी स्वाद के शौकीन है और कुछ मजेदार खाने की सोच रहे हैं तो इवनिंग स्नैक में ताजा मेथी और पालक के पत्तों से बने टेस्टी पकौड़े खा सकते हैं. चाय के साथ पकौड़े का कॉम्बिनेशन हर बार बेहतरीन लगता है. ठंड के मौसम में पालक और मेथी के पकौड़े शाम की चाय का मजा दोगुना कर देते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं मेथी और पालक से बने टेस्टी पकौड़े बनाने का आसान तरीका. 

मेथी पालक के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मेथी के पत्ते -एक कप
  • पालक – एक कप
  • बेसन – दो कप
  • चावल का आटा – दो चम्मच (ऑप्शनल)
  • प्याज – एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटा हुआ
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- पकाने के लिए

यह भी पढ़ें: Paneer Veg Cutlet Recipe: सर्दियों की शाम को बनाएं स्पेशल, चाय के साथ सर्व करें क्रिस्पी और टेस्टी पनीर वेज कटलेट

यह भी पढ़ें: Poha Cutlet Recipe: शाम की हल्की भूख मिटानी हो तो ट्राई करें ये टेस्टी पोहा कटलेट, जानें बनाने का आसान तरीका

मेथी पालक के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले पालक और मेथी के पत्ते को अच्छे से धोएं और बारीक काट लें.
  • अब एक बाउल में बेसन डालें. इसमें बारीक कटे पालक-मेथी के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और अजवाइन डालकर मिलाएं. आप चाहे तो पकौड़े को कुरकुरा बनाने के लिए इसमें चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. फिर थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा बैटर बनाएं और इसे अच्छे से फेंट लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. चम्मच या फिर हाथों की मदद से तेल में मिश्रण डालें और इसे मध्यम आंच पर पकाएं.
  • इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. जब पकौड़े पक जाए तो इसे तेल से बाहर निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख दें. ऐसा करने पर एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाएगा.
  • अब टेस्टी और क्रिस्पी मेथी पालक के पकौड़े बनकर तैयार है. इसे गरमा गरम चाय या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Chivda Recipe: साबूदाना से बनाएं ये क्रिस्पी नमकीन, स्वाद ऐसा की हर किसी को आएगा पसंद 

यह भी पढ़ें: Instant Chana Bhel: इवनिंग स्नैक के लिए कुछ हेल्दी खाने का है मन? तो मिनटों में तैयार करें ये चटपटा और स्वादिष्ट चना भेल 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >