पहली बाइट ही बना देगी दीवाना, ट्राई करें मसाला कॉर्न सैंडविच

Masala Corn Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए मसाला कॉर्न सैंडविच बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. इसे आप झटपट बनाकर सभी को सर्व कर सकते हैं.

Masala Corn Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप कुछ आसान रेसिपी ढूंढ़ रहे हैं तो हम आपके लिए मसाला कॉर्न सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं. यह सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है और इसका स्वाद का इतना लाजवाब है कि पहली ही बाइट आपको दीवाना बना देगी. बच्चों को तो यह सैंडविच इतना पसंद आएगा कि वे इसे घूम-घूम कर खाएंगे. आप चाहें तो इसे शाम के स्नैक्स में भी खा सकते हैं. तो चलिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं.

मसाला कॉर्न सैंडविच बनाने की सामग्री

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 टेबल स्पून उबला कॉर्न
  • 2 टेबलस्पून मेयोनीज
  • 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 1/2 टी स्पून चाट मसाला

यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी

मसाला कॉर्न सैंडविच बनाने की विधि

  • मसाला कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए पहले एक बाउल में उबले कॉर्न लें.
  • फिर इसमें लाल मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद आप ब्रेड स्लाइस पर मेयानीज लगाएं.
  • फिर इस तैयार स्टफिंग को इस पर डालकर ब्रेड स्लाइस पर चारों तरफ फैला लें.
  • अब आप एक पैन गरम करके उस पर ब्रेड स्लाइस को अच्छी तरह सेक लें.
  • लीजिए आपका गरमा गरम मसाला कॉर्न सैंडविच बनकर तैयार है.
  • अब आप इसे टोमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, बच्चे खूब करेंगे पसंद

यह भी पढ़ें: Besan Bread Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >