घर के किचन में रखा गंदा मसाला बॉक्स ऐसे करें मिनटों में साफ

Masala Box Cleaning Tips: अगर आप भी अपने किचन में रखें मसाले के बॉक्स को साफ करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई  टिप्स की मदद ले सकते हैं.

Masala Box Cleaning Tips: हर घर के किचन में मसाला बॉक्स (स्पाइस बॉक्स) जरूर होता है. रोजाना इस्तेमाल होने के कारण इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया जैसे मसालों के दाग, गंध और नमी जम जाती है, जिससे बॉक्स खराब दिखने लगता है. अगर आप भी मसाले बॉक्स को साफ रखना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसे साफ करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप भी बॉक्स को नया जैसा बना सकते हैं. 

मसाले निकालकर अलग रखें

सबसे पहले आप मसाला बॉक्स के सभी मसाले अलग-अलग कटोरी में निकाल लें. ऐसा करने से बॉक्स की सफाई करना आसान होगा और बॉक्स धोते समय मसाला गीला होने से भी बचेगा. 

सूखे तरीके से साफ करें

अगर मसाला बॉक्स में सिर्फ पाउडर जमा है, तो पहले सूखे कपड़े या ब्रश से अच्छी तरह साफ करें. इससे गीली सफाई करने से आसान हो जाती है. 

गुनगुने पानी और साबुन से धोएं

मसाला बॉक्स को गुनगुने पानी में हल्के डिश वॉश लिक्विड के साथ अच्छी तरह धोएं. इसके कोनों और ढक्कन के हिस्सों पर खास सफाई करें क्योंकि इसी तरफ ज्यादा गंदगी जमी रहती हैं.  

दाग हटाने के लिए 

अगर बॉक्स में जिद्दी दाग जम गए है तो आप बेकिंग सोडा और नींबू दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इसे गुनगुने पानी से धोकर निकाल लें. धोने के बाद मसाला बॉक्स को पूरी तरह सूखा लें. पानी की नमी रहने से फंगस और बदबू की समस्या हो सकती है. आप बॉक्स को धूप में सुखाएं. 

जरूरी टिप्स 

  • हर 15–20 दिन में मसाला बॉक्स की हल्की सफाई और 1–2 महीने में गहरी सफाई जरूर करें. 
  • जब भी दोबारा मसाले को भरे तब ध्यान रखें, हमेशा सूखे चम्मच से ही मसाले निकालें, गीले हाथों से मसाला बॉक्स न छुएं. 

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >