Millets Cheela Recipe: आज के समय में हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता हर किसी की पसंद बन चुका है. इंस्टाग्राम के फूड क्रिएटर thehealthyrasoi ने हाल ही में मिलेट्स चीला की रेसिपी शेयर की है. यह चीला बाजरे, ज्वार या राजगिरा जैसे मिलेट्स से बनता है और स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है. यह हाई प्रोटीन, फाइबर से भरपूर और आसानी से पचने वाला नाश्ता है, जो पूरे परिवार के लिए आदर्श विकल्प साबित होता है.
चीला बनाने क लिए जरूरी सामान
- बाजरे/राजगिरा/ज्वार का आटा – 1 कप
- पानी – जरूरत के अनुसार (घोल गाढ़ा पतला करने के लिए)
- नमक – स्वाद अनुसार
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा – ½ टीस्पून
- तेल – सेंकने के लिए
चीला बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले मिलेट्स का आटा एक बर्तन में डालें. इसमें नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा मिलाएं.
- धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा-सा घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
- तवा या नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल लगाकर फैलाएं.
- एक कारछी से घोल लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं.
- मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें.
- गरमा गरम मिलेट्स चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं मिंट लेमोनेड आइस क्यूब्स, हर घूंट में ठंडक
