Palak Khichdi Recipe: सिंपल खिचड़ी को दें हेल्दी ट्विस्ट, कुछ ही मिनटों में तैयार करें ये टेस्टी पालक खिचड़ी

Palak Khichdi Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में सिंपल खिचड़ी नहीं, पालक वाली खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होती हैं जिसे आप बहुत कम टाइम में आसानी से बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

Palak Khichdi Recipe: खिचड़ी खाने में हल्की और पचाने में आसान होती है, इसलिए जब भी घर पर कोई भी सदस्य बीमार पड़ जाए, तो उस टाइम हम उन्हें खिचड़ी बनाकर जरूर खिलाते हैं. चाहे झटपट खाना बनाना हो या हड़बड़ी में खाना सर्व करना हो, खिचड़ी हर टाइम के लिए बेस्ट ऑप्शन है. ऐसे में आज हम आपको सिंपल खिचड़ी नहीं, बल्कि लाजवाब पालक खिचड़ी बनाने के बारे में बताएंगे. ये खाने में बहुत हेल्दी और टेस्टी होती है, जिसे आप कम समय में आसान से बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

पालक खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री 

  • चावल – 2 कप 
  • मूंग दाल, मसूर डाल या रहड़ दाल – आधा कप
  • घी या तेल – 2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी 
  • अदरक – टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 कटी हुई 
  • पानी – आवश्यकतानुसार 
  • पालक – 2 कप (कटा हुआ)

यह भी पढ़ें: Daliya Khichdi Recipe: दही और पापड़ के साथ परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दलिया खिचड़ी

पालक खिचड़ी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट भिगो दें. अब एक प्रेशर कुकर या कड़ाही में घी/तेल गर्म करें, फिर इसमें जीरा और हींग डालें. 
  • इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ी देर भूनें. सभी चीजें अच्छे से भून जाने के बाद भीगी हुई दाल और चावल डालें फिर हल्दी, नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इसमें अपने हिसाब से 2 कप पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं. जब चावल और दाल अच्छे से पक जाए तब कटे हुए पालक को कुकर में डालकर 4 मिनट तक पकाएं. इसे आप उबाल कर भी डाल सकते हैं. 
  • तैयार हुए गरमा-गरम पालक खिचड़ी को प्लेट में निकालें, इसे पापड़ और अचार के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Papad: अब खिचड़ी नहीं, बनाएं साबूदाने से कुरकुरे पापड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >