Lunch Recipe Ideas In Summer: गर्मियों के मौसम में किचन में ज्यादा देर तक खड़े होकर खाना बनाना मुश्किल भरा लगता है. ऐसे में मन करता है कुछ आसान डिश बनाया जाए जिसका स्वाद भी लाजवाब हो. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
लौकी चना दाल की सब्जी बनाएं
लौकी चना दाल की सब्जी बनाने के लिए चना दाल को 30 मिनट भिगोकर हल्का उबाल लें और लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाएं. अब इसमें लौकी डालकर 3-4 मिनट भूनें. फिर उबली चना दाल मिला दें. हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा पानी डालकर ढककर पका लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
कर्ड राइस बनाएं
आप कर्ड राइस बना सकते हैं. कर्ड राइस बनाने के लिए आप पके हुए चावल को ठंडा करके उसमें दही मिला लें. स्वादानुसार नमक डालें. तड़के के लिए तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और उड़द दाल डालें. इस तड़का को दही-चावल में डालकर अच्छे से मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया और अनार दाना डालकर सर्व करें.
लेमन राइस बनाएं
आप लंच में लेमन राइस भी बना सकते हैं. पके हुए चावल को ठंडा करके अलग रख लें. कड़ाही में तेल गरम करें, राई, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. चावल डालकर मिक्स करें और ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें. हरा धनिया डाल दें.
दाल खिचड़ी और खीरे का रायता बनाएं
चावल, अरहर दाल, मसूर दाल और मूंग दाल को धोकर 15 मिनट भिगो लें. कुकर में घी गरम करें, जीरा, हल्दी और थोड़ा अदरक डालें. अब दाल-चावल डालकर नमक और पानी मिलाएं. 3-4 सीटी आने तक पकाएं. ऊपर से घी डालकर पका लें. रायता बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लें. खीरे को कद्दूकस करके हल्का निचोड़ लें. दही में खीरा, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. ऊपर से बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डाल दें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स
