Leftover Roti Recipe: वीकेंड पर बनाएं फैमिली का पसंदीदा क्रिस्पी हनी चिली रोटी स्ट्रिप्स

Leftover Roti Recipe : बची रोटी से बनाएं फैमिली का पसंदीदा क्रिस्पी हनी चिली रोटी स्ट्रिप्स. झटपट मसालेदार और मिनटों में तैयार स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी.

Leftover Roti Recipe: अक्सर घर में रोटियां बच जाती हैं और हमें समझ नहीं आता है कि इसका क्या करना है.ऐसे में हम आपके लिये लाये हैं एक नई और मजेदार रेसिपी. क्रिस्पी हनी चिली रोटी स्ट्रिप्स रेसिपी. यह झटपट बनने वाली क्रंची और मसालेदार स्नैक डिश में मीठा और तीखा फ्लेवर एक साथ आता है और सबसे बड़ी बात यह सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है.तो इस वीकेंड फैमिली के साथ इस मजेदार स्नैक का मजा लें.

सामग्री

  • बची हुई रोटियाँ – 3–4
  • तेल – फ्राई करने के लिए
  • शहद – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • तिल – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च फ्लेक्स – ½ छोटा चम्मच

विधि

  • रोटियां काटें: बची हुई रोटियों को लंबी स्ट्रिप्स में काट लें.
  • फ्राई करें: एक कड़ाही में तेल गर्म करें और रोटी स्ट्रिप्स को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. फिर निकालकर कागज पर रखें.
  • सॉस तैयार करें: पैन में थोड़ा तेल गर्म करें फिर उसमें शहद, लाल मिर्च सॉस, सोया सॉस और नींबू का रस डालें. इसे 1 से 2 मिनट तक हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • कोट करें: क्रिस्पी रोटी स्ट्रिप्स को तैयार सॉस में डालें और अच्छे से कोट करें.
  • सजाएं :ऊपर से तिल और लाल मिर्च फ्लेक्स छिड़कें.
  • परोसें: गरमा-गरम क्रिस्पी क्रिस्पी हनी चिली रोटी स्ट्रिप्स तैयार हैं.

Also Read : Kali Gajar Ka Halwa Recipe: मिनटों में बनाए शादियों जैसा स्वादिष्ट और लजीज काली गाजर का हलवा

Also read : Dhaba Style Egg Curry: इस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अंडा करी, बार बार बनाने की करेंगे डिमांड

Also read : Paneer Popcorn Chaat Recipe:मिनटों में करें तैयार,पनीर का कुरकुरा ट्विस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >