घर पर बनाएं कद्दू की लाजवाब डिशेज, इन आइडियाज को करें ट्राई

Kaddu Recipe Ideas: अगर आप घर पर कुछ आसान, झटपट और टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं, तो ये कद्दू रेसिपी आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं.

Kaddu Recipe Ideas: अगर आप भी कद्दू खाना पसंद करते हैं और इससे तरह तरह की डिश तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप कद्दू का इस्तेमाल करके मीठा और नमकीन दोनों तरह की डिश बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप कद्दू से बनने वाली रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

मसालेदार कद्दू की सब्जी 

आप कद्दू से मसालेदार सब्जी बना सकते हैं. इसके लिए कद्दू को छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, हींग और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्का सा अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मसाले भूनें. अब इसमें कद्दू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें. थोड़ी देर के लिए ढककर पका लें. जब कद्दू नरम हो जाए, तो नमक और हरा धनिया डालकर परोसें.

कद्दू का हलवा

आप मीठे में कद्दू का हलवा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दू को कद्दूकस कर लें. कड़ाही में घी डालकर भूनें. इसमें आप दूध को डालकर पका लें. ऊपर से काजू-बादाम डालें. इसे आप खास मौके पर बनाकर सर्व कर सकते हैं. 

कद्दू का सूप

आप कद्दू से सूप भी बना सकते हैं. कद्दू, प्याज, लहसुन और मसालों के साथ उबालकर ब्लेंड करें. इसमें आप नमक और काली मिर्च को डाल दें. जब ये गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें क्रीम और धनिया पत्ती को डाल दें. ठंड के मौसम में आप इसे बनाकर पी सकते हैं. 

खट्टा मीठा कद्दू सब्जी 

इस सब्जी को बनाने के लिए आप थोड़े पके हुए कद्दू का यूज कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और हींग डालकर तड़काएं. फिर हल्दी डालकर कटे हुए कद्दू को थोड़ी देर भूनें. अब इसमें नमक, चीनी और थोड़ा पानी डालकर ढककर मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कद्दू नरम न हो जाए. इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >