How To Make Sugar Powder: बाजार जाने के बजाय, घर पर बनाएं मिठाइयों और ड्रिंक्स के लिए चीनी पाउडर

How To Make Sugar Powder: अगर आप भी चीनी पाउडर का इस्तेमाल स्वादिष्ट डिश बनाने के लिए करते हैं, तो आज हम आपको बाजार से चीनी पाउडर खरीदने के बजाय घर पर ही इसे तैयार करने की विधि बताएंगे.

How To Make Sugar Powder: अक्सर हम चीनी पाउडर का इस्तेमाल मिठाई या किसी भी मीठी डिश बनाने के लिए करते हैं. बाजार में मिलने वाले चीनी पाउडर महंगे होने के साथ मिलावट वाले भी होते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर ही कम मेहनत और कम खर्च में आसानी से चीनी पाउडर बनाने की विधि बताएंगे. इसे आप आसानी से कुछ ही मिनटों में बनाकर लंबे समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं. 

चीनी पाउडर बनाने के लिए क्या चाहिए?

चीनी – 1 कप 

घर पर चीनी पाउडर कैसे बनाएं?

चीनी तैयार करें
सबसे पहले आप 1 कप चीनी लें और इसे ब्लेंडर में डालें. 

पीसना शुरू करें
ब्लेंडर को अच्छे से चलाएं और चीनी को लगभग 30 सेकंड से 1 मिनट तक ब्लेंड करें. ध्यान दें कि चीनी धीरे-धीरे बारीक पाउडर में अच्छे से बन जाए. 

छानना
अगर पाउडर में थोड़े बड़े दाने रह गए हों तो इसे छन्नी से छान लें. जो बड़े दाने रह जाएं उसे फिर से ब्लेंड करें. 

स्टोर करें
तैयार हुए चीनी पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें. घर पर तैयार हुवा चीनी पाउडर आप महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

चीनी पाउडर बनने में कितना समय लगता है?

चीनी पाउडर घर पर बनाने में 10 मिनट का समय लगता है. अगर आप ज्यादा मात्रा में बना रहे हैं, तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है.

क्या घर का बना चीनी पाउडर बाजार जैसा महीन होता है?

हां, अगर आप आप चीनी को अच्छी तरह से पीसते हैं और छानते हैं, तो घर का चीनी पाउडर बाजार वाले के जैसा महीन और हल्का बन जाएगा. 

चीनी पाउडर का इस्तेमाल किन-किन चीजों में किया जाता है?

चीनी पाउडर का इस्तेमाल बहुत सारी चीजों में होता है.
इसे केक, कुकीज, मफिन, हलवा, लड्डू, पेड़ा, खीर, पेस्ट्री, पैनकेक और डोनट्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ये चाय, कॉफी, स्मूदी और हॉट चॉकलेट में भी जल्दी घुल जाता है. 

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

यह भी पढ़ें- Banana Chips: बाजार के चिप्स को भूल, घर में बनाएं क्रिस्पी कच्चे केले के चिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >