अब घर पर ही तैयार करें चीज पाउडर, शोभा इंदानी ने बताया तरीका

How to Make Cheese Powder: अगर आपको भी अपनी डिशेज में एक्स्ट्रा चीज डालना पसंद करते हैं, तो चीज पाउडर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं चीज पाउडर बनाने की विधि.

How to Make Cheese Powder: स्नैक्स, पास्ता, पॉपकॉर्न और कई तरह की रेसिपीज में चीज पाउडर (Cheese Powder) का इस्तेमाल किया जाता है. इसे आप डिश बनाते टाइम या डिश बनने के बाद छिड़क भी सकते हैं. इसका नमकीन और क्रीमी स्वाद किसी भी सिंपल खाने को तुरंत स्वादिष्ट बना देता है. अगर आप भी चीज पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर ही बना सकते हैं. चीज पाउडर बनाने के लिए आप शोभा इंदानी का तरीका जान लीजिए. इसे बनाने का तरीका उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shobhaindani पर शेयर किया है. 

चीज पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चीज क्यूब 
  • ब्रेड क्रम्बस
  • मिक्स्ड हर्ब 
  • नमक 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • हल्दी 
  • गार्लिक फ्लेक्स
  • काली मिर्च का पाउडर 

चीज पाउडर को कैसे तैयार करें?

  • चीज पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले चीज क्यूब को कद्दूकस कर लें. 
  • अब एक नॉन स्टिक पैन को लें. इसमें आप चीज को फैलाकर डाल दें. इसके बाद आप ऊपर में ब्रेड क्रम्बस को डाल दें. 
  • इसे ढककर पका लें. जब ये एक तरफ से क्रिस्पी हो जाए तब पलट कर दूसरे तरफ से भी क्रिस्पी होने तक पका लें. इसे आप निकाल लें और ठंडा होने दें. 
  • जब ये ठंडा हो जाए तब इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. 
  • अब इसमें आप मिक्सड हर्ब्स, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, गार्लिक फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर डाल दें. 
  • सभी चीजों को मिक्सर जार में डाल दें और बारीक पीस लें. इस तरह से आप आसानी से घर पर ही चीज पाउडर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >