How To Clean Crocs: बारिश के मौसम में पहनना बेहद आरामदायक और स्टाइलिश तो लगता है, लेकिन बारिश के पानी, कीचड़, गंदगी और मिट्टी की वजह से ये जल्दी गंदे और दागदार हो जाते हैं. लंबे समय तक क्रॉक्स को नया जैसा बनाए रखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए सही तरीके से इसकी सफाई करना बहुत जरूरी है. सिर्फ पानी से धोने या तेज रगड़ने से क्रॉक्स के दाग पूरी तरह नहीं हटते हैं. इसलिए इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं अपने क्रॉक्स को साफ करने का तरीका, जिसे कंटेंट क्रिएटर शांशक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks पर बताया है.
क्रॉक्स को साफ करने के लिए क्या चाहिए?
- पानी
- बेकिंग सोडा
- डिश वॉश लिक्विड
क्रॉक्स को साफ करने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप क्रॉक्स को 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें.
- अब एक कटोरी में मिश्रण तैयार करें. इसके लिए आप बेकिंग सोडा, डिश वॉश लिक्विड और थोड़ा सा पानी लें. इसे अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार करें.
- 10 मिनट के बाद आप क्रॉक्स को पानी से निकाल दें. अब इसे आप तैयार हुए मिश्रण से अच्छे से साफ करें. अब इसे आप साफ पानी से धो लें. अगर आपको इसे और साफ करना है तो फिर से मिश्रण को लगाकर क्रॉक्स साफ कर लें. इसी तरह आप घर पर गंदे क्रॉक्स को साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: कपड़ों के जिद्दी से जिद्दी दाग होंगे झट से गायब, बस इस्तेमाल ये घरेलु नुस्खे
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
