लिप बाम खरीदना बंद करें, घर पर बनाएं गुलाब और दूध का असरदार बाम, फटे होंठ होंगे गुलाबी

Homemade Lip Balm: सर्दी में फटे और सूखे होंठों से राहत पाने के लिए गुलाब और दूध से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम. जानिए आसान तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां.

Homemade Lip Balm: सर्दी के मौसम में होठों का कटना, फटना और सूखना आम समस्या बन जाते हैं. कई बार बाजार में मिलने वाले लिप बाम में केमिकल और आर्टिफिशियल खुशबू होती है, जो कई बार होंठों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान कर देती है. ऐसे में गुलाब और दूध से बना घरेलू लिप बाम एक सुरक्षित, सस्ता और असरदार विकल्प है. आचार्यों और आयुर्वेद में गुलाब को ठंडक देने वाला और दूध को पोषण देने वाला माना गया है. इन दोनों की मदद से आप घर पर ही नेचुरल लिप बाम तैयार कर सकते हैं.

गुलाब और दूध से लिप बाम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ताजे गुलाब की पंखुड़ियां (6–7)
  • कच्चा दूध (2 चम्मच)
  • शुद्ध नारियल तेल या घी (1 चम्मच)
  • छोटी कांच की डिब्बी

Also Read: Homemade Hair Oils: महंगे प्रोडक्ट्स को डस्टबिन में करें डंप! घर पर बने ये हेयर ऑइल्स आपके बालों को बनाएंगे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

लिप बाम बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • अब इन्हें 10–15 मिनट तक दूध में भिगो कर रखें.
  • इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों को दूध के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट में नारियल तेल या घी मिलाएं और अच्छी तरह मिश्रण तैयार करें.
  • तैयार मिश्रण को कांच की डिब्बी में भर लें.
  • आपका नेचुरल गुलाब-दूध लिप बाम तैयार है.

लिप बाम लगाने का सही तरीका और समय

  • रात में सोने से पहले होंठों पर हल्की मात्रा में लगाएं.
  • दिन में बाहर निकलने से पहले भी हल्का सा लगा सकते हैं.
  • रोजाना इस्तेमाल से होंठ गुलाबी, मुलायम और चमकदार बनते हैं.

गुलाब और दूध के लिप बाम के फायदे

  • फटे होंठों से राहत
  • होंठों की प्राकृतिक रंगत लौटाने में मदद
  • ड्राइनेस और जलन से बचाव
  • केमिकल-फ्री और पूरी तरह सुरक्षित

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

  • लिप बाम को 5–7 दिन से ज्यादा स्टोर न करें.
  • अगर होंठों पर किसी तरह की एलर्जी हो, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें.
  • ताजे गुलाब और शुद्ध दूध का ही उपयोग करें.

Also Read: Latest Lotus Mehendi Design Images: मेहंदी के न्यू ट्रेंड में कमल मेहंदी डिजाइन बन रहा सबकी पसंद – हर कोई लगाना चाह रहा ये सुंदर डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >