नाश्ते में बनाएं करारे-करारे पालक साबूदाना पकोड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगें घरवाले

करारे और स्वादिष्ट पालक साबूदाना पकोड़े की आसान रेसिपी, जो नाश्ते को बना दे खास. कम सामग्री में झटपट तैयार होने वाला हेल्दी और टेस्टी स्नैक, जिसे सभी पसंद करेंगे.

Palak Sabudana Pakora Recipe: अगर हर सुबह वही ब्रेड-टोस्ट या पराठा देखकर मन ऊब जाता है, तो आज कुछ ऐसा बनाइए जो हल्का भी हो, कुरकुरा भी और सेहत से भरपूर भी. पालक और साबूदाना से बने हरे-भरे पकोड़े आपके नाश्ते की प्लेट को कम्प्लीट कर देगा.

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकोड़े चाय के साथ कमाल का स्वाद देते हैं. इन्हें बनाना बेहद आसान है और ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. नोट कर लीजिए झटपट बनने वाली पालक साबूदाना पकोड़ा रेसिपी.

पालक साबूदाना पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप साबूदाना (4–5 घंटे भिगोया हुआ)
  • 1 कप बारीक कटा पालक (इसे मिक्सर में पीस लें)
  • 1 उबला और मैश किया आलू
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • सेंधा नमक या स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

पालक साबूदाना पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी (Palak Sabudana Pakora Recipe)

पालक साबूदाना पकोड़े

सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने का एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, पालक, उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मिक्स्चर से छोटे-छोटे पकोड़े या टिक्की का आकार बना लें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पकोड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पालक साबूदाना पकोड़े को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Aloo Sabudana Thepla Recipe for Ekadashi Vrat: व्रत में क्या बनाएं? ट्राई करें सॉफ्ट आलू साबूदाना थेपला की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Mordhan Khichdi Recipe: एकादशी व्रत में बनाएं सात्विक और स्वादिष्ट व्रत वाली मोरधन खिचड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >