Homemade Face Serum: अब बाजार का प्रोडक्ट नहीं, स्किन के लिए सुपरहिट है घर पर तैयार सीरम

Homemade Face Serum: घर पर स्किन की देखभाल के लिए आप सीरम तैयार कर सकते हैं. सीरम के बिना आप की स्किन केयर रूटीन पूरी नहीं होती है. त्वचा को पोषण देने, नमी बनाए रखने और उसमें प्राकृतिक चमक लाने के लिए आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल से फेस सीरम बना सकते हैं.

Homemade Face Serum: अगर आप भी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो ये आर्टिकल आपके काम की है. घर पर मौजूद चीजों से चेहरे के ग्लो को और बढ़ा सकते हैं. आप घर पर आसानी से सीरम को तैयार कर सकते हैं. सीरम के बिना आप की स्किन केयर रूटीन पूरी नहीं होती है. त्वचा को पोषण देने, नमी बनाए रखने और उसमें प्राकृतिक चमक लाने के लिए आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल से फेस सीरम बना सकते हैं. सीरम के इस्तेमाल से आप झुर्रियों, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं. गर्मी के दिनों में ग्लोइंग और स्किन हाइड्रेशन के लिए आप होममेड सीरम का ही यूज करें. 

होममेड सीरम कैसे बनाएं

गर्मियों में ऑयली स्किन एक बड़ी परेशानी है. स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप इस तरीके से सीरम को बना सकते हैं. 

होममेड सीरम बनाने के लिए सामग्री

  • गुलाब जल- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • विटामिन E कैप्सूल- 2

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: त्वचा को बनाएं चमकदार, ये फेस पैक आएंगे आपके का

होममेड सीरम बनाने की विधि 

  • इस सीरम को बनाने के लिए आपको एक छोटे से बाउल में एलोवेरा जेल को डालें. अब विटामिन E कैप्सूल को भी एलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर दें. 
  • अब इस मिश्रण में आप 1 चम्मच गुलाब जल को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. आपका होममेड सीरम तैयार है. इसे आप एक डिब्बे में डालकर स्टोर कर सकते हैं. 

सीरम से मिलेंगे ये फायदे

आप इस सीरम को रात में अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. इस सीरम का इस्तेमाल दाग धब्बों को दूर करने में सहायक है. इसको लगाने के लिए आप तैयार किए हुए सीरम से आप 3 से 4 बूंदें निकाल लें और हाथों से चेहरे के ऊपर टैप करें. इस तरह से इसे यूज करें. ये सीरम गर्मी में ग्लोइंग स्किन पाने में सहायक है. 

यह भी पढ़ें- No-Melt Makeup Tips: पसीना नहीं बिगाड़ पाएगा आपका मेकअप, फ्लॉलेस लुक के लिए ट्राई करें ये उपाय, लंबे टाइम तक चेहरा नजर आएगा फ्रेश 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >