Holi Special Dinner Ideas: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और खुशियों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों का भी होता है. दिन भर रंग खेलने और मस्ती करने के बाद जब पूरा परिवार और दोस्त एक साथ डिनर टेबल पर बैठते हैं, तो कुछ खास और लजीज पकवान माहौल को और भी यादगार बना देते हैं. अगर आप भी इस होली पर स्पेशल डिनर की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज आपके काम आएंगे.
ये आइडियाज आएंगे आपके काम
दाल मखनी और जीरा राइस
होली की रात के लिए दाल मखनी एक परफेक्ट डिश है. क्रीमी और मसालेदार दाल मखनी को गरमा-गरम जीरा राइस के साथ परोसें. इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है और यह पेट भरने वाला भी होता है.
पनीर बटर मसाला और तंदूरी रोटी
अगर आपके घर में शाकाहारी मेहमान ज्यादा हैं, तो पनीर बटर मसाला जरूर बनाएं. मलाईदार ग्रेवी और सॉफ्ट पनीर का कॉम्बिनेशन तंदूरी रोटी या नान के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.
होली स्पेशल मटन या चिकन करी
नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए मसालेदार मटन करी या चिकन करी बेहतरीन विकल्प है. इसे आप रोटी, नान या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं.
वेज पुलाव या कश्मीरी पुलाव
हल्का और खुशबूदार पुलाव होली डिनर का स्वाद बढ़ा देता है. कश्मीरी पुलाव में ड्राई फ्रूट्स और केसर डालकर इसे और खास बनाया जा सकता है.
बूंदी का रायता और सलाद
मसालेदार खाने के साथ बूंदी का ठंडा रायता और ताजा सलाद जरूर रखें. यह स्वाद को बैलेंस करता है और पाचन में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं सहजन के पत्तों की पूरी, सबको आएगा पसंद
