Holi Outfit Ideas: होली में दिखना चाहते हैं सबसे अलग? इन आउटफिट्स को करें ट्राय

Holi Outfit Ideas: अगर आप भी इस होली हटकर तैयार होना चाहते है इन टिप्स को फॉलो करके आप खूबसूरत और कूल लुक पा सकते है.

Holi Outfit Ideas: साल के शुरू होते ही लोग बड़ी बेसबरी से होली का इंतजार करने लगते है. रंगो का त्योहार होने के कारण होली बच्चों और बुजुर्ग सभी को बेहद पसंद है. इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है. लोग देश भर में जोर-शोर से इसकी तैयारी में लगे हुए है. हालांकि, होली रंगो का त्योहार है पर यह बस रंगो तक सीमित नहीं रहता है. इस त्योहार में लोग एक दूसरे के साथ रंगों से खलने के लिए तरह-तरह के खूबसूरत कपड़े भी पहनते है. जहां पहले लोग कपड़े खराब होने के डर से पुराने कपड़े पहनकर रंगों से खेलते थे. वहीं, आज के समय में लोग ट्रेंड फॉलो करने और फोटोज लेने के लिए नए ट्रेंडी कपड़े पहन कर होली पार्टीज में जाते है. लेकिन बाजार में कई ऑप्शन होने के कारण महिलाएं और पुरुष दोनों ही परेशान रहते है कि त्योहार में क्या पहने. ऐसे में अगर आप भी इस होली पर हटकर तैयार होना चाहते है इन टिप्स को फॉलो करके आप खूबसूरत और कूल लुक पा सकते है.

पुरुषों के लिए

सफेद कुर्ता

होली में सफेद कुर्ता पहनने का चलन काफी सालों से चला आ रहा है. सफेद कुर्ते के साथ रंगीन दुपट्टा और नीला जींस पहनने से पुरुषों को एक क्लासिक लूक मिल सकता है. आउटफिट को और कूल बनाने के लिए चश्मा भी पहना जा सकता है.

कुर्ता-पायजामा

पर्व त्योहारों में एथनिक लूक हर किसी पर अच्छा लगता है. पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप गुलाबी, हरे, लाल जैसे गहरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहन सकते है.

शर्ट और पैंट

अगर आप इस होली मॉडर्न लूक की तलाश में है तो सपेद रंग के शर्ट के साथ रंगीन या फिर सफेद रंग के पैंट पहन सकते है. अगर आप गर्मी से परेशान है तो शर्ट के साथ शॉर्ट्स भी पहन सकते है. ये आपको गर्मी से बचाने के साथ-साथ फंकी लुक देगा.

Holi Skincare: होली के रंगों से करना है अपनी त्वचा का बचाव, तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान उपाय: Holi Outfit Ideas: होली में दिखना चाहते हैं सबसे अलग? इन आउटफिट्स को करें ट्राय

महिलाओं के लिए

हल्के रंग का सूट

अगर आप इस होली कंफर्टेबल और एथनिक लुक पाना चाहती हैं तो सफेद, पीला, आसमानी और पिंक जैसे हलके रंग का सूट पहन सकती है. हल्के रंग के कपड़े दिखने में भी सुंदर लगते है और गर्मी से बचने में भी मदद करते है.

स्कर्ट और ब्लाउज

अगर आप इस होली में खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कुछ अलग पहनना चाहती है तो लहंगा या स्कर्ट और ब्लाउज पहन सकती है. होली में सफेद रंग के लॉन्ग स्कर्ट के साथ किसी गहरे रंग का ब्लाउज आपको बेहतरीन लुक दे सकता है.

टाई-डाई

होली में टाई-डाई आउटफिट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. टाई-डाई शर्ट बेहद रंग-बिरंगे होने के साथ पहनने में भी आरामदायक होते है. अगर आप होली में कूल दिखने के साथ-साथ आराम का भी आनंद उठाना चाहती है तो इस तरह के आउटफिट पहन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >