Holi Dress Ideas For Women: होली के दिन हम परिवार, दोस्तों और आस-पास के परोस के साथ खूब मस्ती करते हैं. इस दिन घर पर बहुत सारे मीठे और नमकीन पकवान बनाई जाती हैं. दिनभर होली खेलने के बाद जब शाम का समय होता है तब हर कोई फ्रेश होकर नए कपड़े पहनना पसंद करता है. होली के दिन लड़कियां और महिलाएं भी कुछ नया और सबसे अलग ड्रेस पहनना चाहती हैं. अगर आप भी इस होली पर कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए ड्रेस आइडियाज आपके लिए परफेक्ट है.
शरारा सूट (Sharara Suit)
होली की शाम में पहनने के लिए आप शरारा सूट चुन सकती हैं. ये आपको त्योहार के दिन सुंदर और ट्रेडिशनल लुक देता है. अगर आप चाहती हैं कि लोग आपको देखते ही तारीफ करें तो शरारा सूट जरूर ट्राई करें. हल्के रंगों के साथ मिरर वर्क या गोटा पट्टी वाला शरारा सूट होली की शाम पर और भी खास लगेगी.
सफेद अनारकली के साथ रंगीन दुपट्टा (White Anarkali With Colourful Dupatta)
आपको सिंपल ड्रेस में भी सुंदर लुक पाना है तो अनारकली के साथ रंग-बिरंगा दुपट्टा आपके होली लुक को एकदम परफेक्ट बना देगा. होली के दिन सफेद अनारकली पहनकर सबकी नजरें बस आप पर टिकी रह जाएगी.
मोटी वर्क साड़ी (Moti Work Saree)
अगर आप ग्रेसफुल, क्लासिक और रिच लुक चाहती हैं, तो मोती वर्क साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. साड़ी में मोती का काम आपको होली की शाम को आपको एकदम अलग दिखाएगा. सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ मोती वर्क साड़ी आप पर बेस्ट लगेगी.
शॉर्ट कुर्ती के साथ जींस (Short Kurti With Jeans)
दिनभर होली खेलने के बाद थकान की वजह से कुछ हल्का पहनने का मन करता है. अगर आप चाहती हैं कंफर्ट और स्टाइल दोनों को ध्यान रखकर कुछ ऐसा ड्रेस हो तो शॉर्ट कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन सही रहेगा.
यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
