Good Morning Wishes: मुस्कान से करें दिन की शुरुआत, अपने प्रियजनों को भेजें गुड मॉर्निंग मैसेज

Good Morning Wishes: सुबह की शुरुआत करें अपनों को ये दिल छू लेने वाले मैसेज भेजकर. आइए जानते हैं कुछ गुड मॉर्निंग मैसेज जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं जिसे पढ़कर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए.

Good Morning Wishes: हर नई सुबह एक नया मौका लेकर आती है. सुबह का वक्त एक खूबसूरत पल होता है जो हमें ये याद दिलाती है कि चाहे बीता हुआ कल कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो आज फिर से मुस्कुराने और नई शुरुआत करने का मौका हमारे पास है. सुबह को और भी खास बनाने के लिए आप अपने करीबी लोगों को गुड मॉर्निंग मैसेज जरूर भेजें. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ प्यारे मैसेज जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं. 

Good Morning Wishes In Hindi

  • सुबह की ठंडी हवा आपको नया जोश दे,

सूरज की किरणें आपकी राह रोशन करें,

दुआ है हमारी आज का हर पल आपका हो,

आपका दिन मंगलमय और खुशियों से भरा हो

शुभ प्रभात.

  • फूलों की खुशबू से महक उठी है सुबह,

सूरज की किरणें ले आई हैं नई उमंग,

आपका दिन रहे हंसी और तरक्की से भरा,

यही है हमारी सच्चे दिल से दुआ

शुभ प्रभात.

Image good morning ( ai image)
  • हर सुबह नई रोशनी, नया सवेरा लाती है,

जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाती है

दिल से कहो कि आज का दिन मेरा है

गुड मॉर्निंग!

  • जैसे खिलते हैं फूल बागों में,

वैसे ही खुशियां खिलें आपके जीवन में

शुभ प्रभात!

  • भगवान करे आपकी हर सुबह इतनी प्यारी हो,

जितनी प्यारी आपकी मुस्कान और सोच है

गुड मॉर्निंग!

Wishes in hindi
  • तेरे बिना सुबह अधूरी लगती है, तू ही तो मेरी जिंदगी की रोशनी है,

तेरे चेहरे की मुस्कान से ही दिन मेरा संवर जाता है, गुड मॉर्निंग मेरी जान.

  • सूरज की पहली किरण तुम्हें सुकून दे जाए,

मेरी दोस्ती हर दिन तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाए

गुड मॉर्निंग मेरे प्यारे दोस्त. 

Hindi wishes
  • मुस्कुराइए क्योंकि आज का दिन आपका है,

खुश रहें, स्वस्थ रहें, यही शुभकामना है.

  • सपनों को सच करना है तो अब रुकना नहीं,

हर सुबह कहती है तुम्हें जीतना है, झुकना नहीं.

शुभ प्रभात! 

यह भी पढ़ें- Old Curtain Reuse Ideas: पुराने पर्दे से बनाएं कुछ नया, ट्राई करें ये आइडियाज 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Appe Recipe: बच्चों को टिफिन में दें टेस्टी सरप्राइज, बनाएं चना दाल अप्पे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >