Skin Care Tips: खूबसूरती तो हर किसी को पसंद होती है. अगर हम महिलाओं की बात करें तो वह अपनी सुंदरता के लिए तरह-तरह के टिप्स आजमाती हैं. ज्यादातर वो बाजार से मेकअप प्रोडक्ट खरीदकर उसका इस्तेमाल करती हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाले ये मेकअप प्रोडक्ट हमेशा त्वचा के लिए लाभदायक नहीं होते हैं. केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट चेहरे की स्किन को खराब कर सकते हैं. स्किन की सही देख-रेख के लिए घरेलू नुस्खे आजमाना बेहतर होता है. यहां हम आपको स्किन केयर के कुछ घरेलु नुस्खे बताते हैं, जो आपके काम आएंगे.
गुलाब जल
गुलाब जल वाला टोनर आपकी त्वचा को फिर हाइड्रेट करने का काम करता है. इसके लिए अपना चेहरा धोने के बाद इसे कॉटन पैड से त्वचा पर लगा लें.
नींबू और शहद
शहद और नींबू के रस मिलाकर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार आता है साथ ही त्वचा को पूरी तरह से हाइड्रेट भी हो जाता है. इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने के 15 मिनट बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें.
दूध और हल्दी
दूध और हल्दी का मिश्रण लगाने से एक्ने ब्रेकआउट और सूजन को कम करने में मदद मिलती है साथ ही त्वचा की गंदगी गहराई से साफ हो जाती है. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट मसाज करें और फिर आप चेहरे को धो ले.
एलोवेरा
चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को नमी मिलने के साथ साथ यह त्वचा को शांत भी करती है. इसे त्वचा पर लगाने के 15 मिनट बाद धो लें.
यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स
खीरा और दही
खीरा और दही का मिश्रण चेहरे पर लगा कर 15 मिनट बाद धो लें. इस मिश्रण को लगाने से आपकी त्वचा तरोताजा हो जाएगी. इसे लगाने से त्वचा को ठंडक महसूस होगी.
पपीता
पका हुआ पपीता मैश करके चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनता है. इसे लगाने के 20 मिनट बाद आप चेहरा को अच्छे से धो लें.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: सर्दियों में भी दमक उठेगा चेहरा, बस करना होगा ये उपाय
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल
