Ganpati Decoration 2025: कम खर्चे में बप्पा के घर को दे रॉयल लुक! ट्राई करें 5 आसान डेकोरेशन टिप्स

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर घर को सजाएं कम बजट और आसान तरीकों से. जानिए DIY, फूलों, लाइटिंग और रीसाइक्लिंग डेकोरेशन आइडियाज जो आपके घर को आकर्षक और पॉजिटिव एनर्जी से भर देंगे.

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही लोग घर की सजावट की तैयारियों में जुट जाते हैं. इस दिन घर में बप्पा का आगमन होता है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका घर आकर्षक और पॉजिटिव एनर्जी से भरा दिखे. लेकिन सजावट का मतलब यह नहीं कि आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. अगर आप सी थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं तो कम बजट में भी घर को बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक से सजा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और किफायती डेकोरेशन आइडियाज.

DIY डेकोरेशन से बढ़ाएं घर की शोभा

आजकल महंगे शोपीस खरीदने की बजाय लोग Do It Yourself (DIY) आइडियाज अपनाते हैं. पुराने गत्ते, रंग-बिरंगे कागज, और कपड़े से आप खूबसूरत वॉल हैंगिंग और तोरण बना सकते हैं.

Also Read: Ganpati Decoration 2025:बप्पा के स्वागत के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार आइडियाज

Pic credit- chatgpt

फूलों से सजी प्राकृतिक सुंदरता

गणेश चतुर्थी पर ताजे फूलों की सजावट का अलग ही आकर्षण होता है. गेंदा, गुलाब, और मोगरा के फूलों से बनी माला दरवाजे और पूजा स्थल की शोभा बढ़ाती है. यह न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि ताजगी और खुशबू भी फैलाती है.

Pic credit- chatgpt

लाइटिंग से बनाएं फेस्टिव मूड

कम बजट में सजावट का सबसे आसान तरीका है रंगीन लाइटिंग. एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स और दीये न सिर्फ घर को रोशन करते हैं बल्कि पूरे माहौल को त्योहारमय बना देते हैं.

Pic credit- chatgpt

इको-फ्रेंडली डेकोरेशन

कागज, मिट्टी और कपड़े से बने सजावटी सामान न केवल सस्ते होते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर होते हैं. बांस, लकड़ी और जूट से बनी चीजें भी खूबसूरती बढ़ाती हैं.

Pic credit- chatgpt

रीसाइक्लिंग से बनाएं अलग लुक

पुरानी बोतलें, जार और डिब्बे को रंग कर वास या कैंडल होल्डर में बदला जा सकता है. इससे आपको यूनिक और बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन मिल जाएगी.

Pic credit- chatgpt

Also Read: Viral Video: गणेश चतुर्थी से पहले दिखी बलेंसमय मूर्ति, न्यूटन को भी छोड़ दे गुरुत्वाकर्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >