Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. अगर आप इसमें बताये गए नियमों का पालन किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान करते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर आप इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो आपके जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शुक्रवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी शुभ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको शुक्रवार के दिन अपने पर्स या फिर तिजोरी में जरूर रख देना चाहिए. जब आप इन चीजों को रख देते हैं तो पैसों की एनर्जी बढ़ जाती है और साथ ही आपके जीवन से पैसों से जुड़ी हर तरह की दिक्कत दूर हो जाती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
पर्स में रखें चांदी का सिक्का
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको शुक्रवार के दिन अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का जरूर रखना चाहिए. इसे पर्स में रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. चांदी को हमेशा से ही प्योरिटी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना हटा है. जब आप इसे अपने पर्स में रखना शुरू करते हैं, तो पैसे खुद-ब-खुद आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं और साथ ही बेवजह के खर्चों पर भी आपका कंट्रोल रहने लगता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि यह चांदी का सिक्का पूरी तरह से साफ-सुथरा हो.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
लाल कपड़े में बांधकर रखें कौड़ी
आपको शायद यह न पता हो लेकिन कौड़ी को भी पैसों को अट्रैक्ट करने का प्रतीक माना जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि शुक्रवार के दिन आपको एक या फिर तीन कौड़ी को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी फिनांशियल कंडीशन मजबूत होती है और साथ ही अचानक और बेवजह के खर्चों से भी आप बचे हुए रहते हैं.
हल्दी की गांठ का उपाय
हल्दी को हमेशा से ही काफी ज्यादा शुभ और पवित्र माना जाता रहा है. ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन एक हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख देना चाहिए. यह उपाय उन लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें आये दिन पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
तिजोरी में रखें कमल का फूल या उसकी तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार कमल का फूल समृद्धि और मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है. ऐसे में अगर आपके पास असली कमल का फूल उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी तिजोरी में इसकी एक सुंदर सी तस्वीर भी रख सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और साथ ही पैसों का आना भी बढ़ जाता है.
ध्यान में रखने वाली जरूरी बातें
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप इन उपायों को कर रहे हों, उस समय आपको साफ-सफाई और अपनी श्रद्धा का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको कभी भी अपनी पर्स या फिर तिजोरी को गंदा या फिर बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. इसके अलावा फटे-पुराने या फिर बेकार की चीजों को भी इसमें रखने से बचना चाहिए. पर्स में रखी इस तरह की चीजें निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती हैं.
यह भी पढ़ें: गुरुवार को किचन में किए गए ये बदलाव बढ़ा सकते हैं आपकी बरकत, समय रहते जान लें
