Face Mask For Pimple: आज के समय में चेहरे पर पिंपल और मुहांसों की समस्या बहुत आम हो गई है. चेहरे की सुंदरता और त्वचा को मुलायम बनाए रखना हर किसी की चाहत होती है. ऐसे में घरेलू और नेचुरल फेस मास्क आपकी त्वचा को न केवल साफ और फ्रेश बनाते हैं, बल्कि पिंपल्स को कम करने में भी मदद करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको पिंपल्स और मुहांसे के लिए फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके फायदे बताएंगें, जिसका इस्तेमाल आप भी कर सकते हैं.
फेस मास्क बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- नीम पाउडर
- तुलसी पाउडर
- वाइल्ड हल्दी पाउडर
- गुलाब जल
फेस मास्क कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?
- सबसे पहले आप सारी सामग्री को आप एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. फेस मास्क बनकर तैयार है.
- अब आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. इसके बाद आप हल्के हाथों से मसाज करें. फिर पानी से चेहरा धो लें.
फेस मास्क के फायदे क्या है?
- मुहांसे और पिंपल्स साफ करता है – नीम और तुलसी मुहांसों का कारण होने वाली बैक्टीरिया से लड़ते हैं.
- सूजन और रेडनेस कम करता है – जंगली हल्दी त्वचा पर होने वाली रेडनेस और जल्द से छुटकारा देता है.
- ऑयल कंट्रोल करता है – पोर्स को साफ बनाता है.
- ब्रेकआउट्स रोकता है – त्वचा को डिटॉक्स करता है और पोर्स को ठीक करता है.
- त्वचा का रंग निखारता है – जंगली हल्दी चेहरा पर नेचुरल ग्लो देती है.
- त्वचा को ठंडक और आराम देता है – गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेट रखता है.
- त्वचा की बनावट सुधारता है – रोजाना इस्तेमाल से त्वचा साफ और स्मूद होती है.
सबसे अच्छा है: ऑयल, मुहांसों वाली, सेंसिटिव और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अच्छा है.
इस्तेमाल करने का तरीका: अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1–2 बार इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
