Ekadashi Vrat Special Aloo Vada Recipe: एकादशी व्रत के दौरान क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और नियमों के अनुसार भी? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो एक बार ये व्रत स्पेशल आलू वडा रेसिपी जरूर ट्राइ करें. यह रेसिपी बिना बेसन या गेहूं के आटे के बनाई जाती है और इसमें कोटिंग के लिए कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा इस्तेमाल होता है. मसालेदार नरम आलू वडा व्रत के खाने के परफेक्ट रेसिपी है. इसे आप मूंगफली की चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.
व्रत वाला आलू वडा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- उबले आलू – 4 मध्यम
- कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा – 1 कप
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- कटी हरी मिर्च – 2
- कद्दूकस अदरक – 1 छोटा चम्मच
- कटी हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
- तलने के लिए घी या व्रत वाला तेल
व्रत वाला आलू वडा बनाने की विधि (Ekadashi Vrat Special Aloo Vada Recipe)
सबसे पहले उबले आलू छीलकर एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं. मिक्स्चर को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे गोल वडा तैयार कर लें. अब एक अलग बाउल में कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा लें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बना लें. कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. तैयार आलू वड़ा को आटे के घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. गरमा-गरम आलू वडा भोग लगाएं और सर्व करें.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर डिश
