Eid Mehndi Design: ईद को बनाएं और भी यादगार और खास, अपनाएं ये मेहंदी डिजाइंस

Eid Mehndi Designs: ईद का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में अगर आप अपने लुक को और खास बनाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस.

Eid Mehndi Designs: ईद का त्योहार अब बेहद ही करीब है, इस त्योहार को लोग बड़े ही धूमधाम से निभाते हैं, इस दिन लोग अपने घरों में अपने करीबी लोगों को न्योता देते हैं और खास तौर से इस दिन सभी लोग अच्छी तरह से तैयार होते हैं. ऐसे में अगर आप एक महिला हैं और अपने ईद लुक पर चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस.

Eid Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सदियों से मशहूर है, इसे लगाना आसान है और ये देखने में काफी खूबसूरत होती है. ऐसे में आप खास तौर से फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं.

Also Read: Arabic Mehndi Design For Eid: ईद में अगर दिखना है सबसे खास, तो अपने हाथों पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन

Eid Mehndi Designs:चांद के डिजाइन वाली मेहंदी

चांद रमजान के पाक महीने का प्रतीक होता है, ईद की शुरुआत भी चांद देखने के बाद ही होती है, ऐसे में आप अपने हाथों में सुंदर से चांद बनवा सकती हैं.

Eid Mehndi Designs: अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन इस समय में सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, इसे देखकर ऐसा लगता है कि इसे लगाना काफ़ी मुश्किल होगा लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. इस डिजाइन में कई अलग अलग तरह के खूबसूरत पैटर्न भी मौजूद होते हैं.

Eid Mehndi Designs: मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आप ऑफिस या कॉलेज गोइंग हैं और आप हाथों में भरकर मेहंदी नहीं लगवा सकती हैं तो आप मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं. ये डिजाइन हर तरह के आउटफिट्स के साथ फिट बैठती है.

Eid Mehndi Designs: मंडाला मेहंदी डिजाइन

मंडाला आर्ट से प्रेरित ये डिजाइन काफी ट्रेंडी है, इसे आप आसानी से कम समय में लगा सकती हैं और ये आप के हाथों को एक काफी खूबसूरत लुक देता है.

Also Read: Eid Outfit Ideas: ईद में अपने लुक पर लगाना चाहती हैं चार चांद, ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक आउटफिट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >