Suji Dry Fruit Muffin Recipe: ब्रेकफास्ट हो या फिर ईवनिंग स्नैक, 20 मिनट में बनाएं सुपर सॉफ्ट और क्रिस्पी सूजी ड्राय फ्रूट मफिन

Suji Dry Fruit Muffin Recipe: अगर आप अपने बच्चों को ब्रेकफास्ट में या फिर शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो सूजी ड्राई फ्रूट मफिन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है. इसे बनाना आसान है और यह सभी को पसंद भी आता है.

Suji Dry Fruit Muffin Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो सूजी और ड्राय फ्रूट मफिन आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह मफिन सिर्फ टेस्ट में लाजवाब नहीं बल्कि हेल्दी भी है क्योंकि इसमें सूजी और ड्राय फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी एनर्जी को बढ़ाने और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देने में मदद करते हैं. अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो कि सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी हो तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इन्हें आप सुबह के नाश्ते में या शाम के चाय/कॉफी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी ड्राई फ्रूट मफिन की सबसे आसान रेसिपी.

सूजी ड्राई फ्रूट मफिन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • मैदा – आधा कप (ऑप्शनल, एक्स्ट्रा फ्लफीनेस के लिए)
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गुड़ या ब्राउन शुगर – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • दही – आधा कप
  • दूध – आधा कप
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • ड्राय फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश) – एक चौथाई कप
  • कुकिंग ऑयल या घी – 3 से 4 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें: Sabudana Chaat Recipe: बिना तेल-मसालों के मिनटों में बनाएं हेल्दी साबुदाना चाट, टिफिन और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Masaledaar Suji Tikki Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी मसालेदार सूजी टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम को शानदार, जानें क्विक रेसिपी

सूजी ड्राई फ्रूट मफिन बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद अलग बाउल में दही, दूध, वनीला एसेंस और गुड़/ब्राउन शुगर मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि गुड़ पूरी तरह घुल जाए.
  • अब तरल मिश्रण को धीरे-धीरे सूखी सामग्री में मिलाएं और एक स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला.
  • इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. आप चाहें तो कुछ ड्राय फ्रूट्स ऊपर से मफिन पर सजाने के लिए भी रख सकते हैं.
  • ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और इसके बाद मफिन टिन में कप केक पेपर डालें या हल्का घी लगाएं.
  • तैयार बैटर को मफिन कप में बराबर मात्रा में डालें.
  • अब इसे ओवन में 18 से 20 मिनट तक बेक करें या जब तक मफिन के ऊपर गोल्डन क्रस्ट न बन जाए और उसमें डाले गए टूथपिक साफ बाहर न आए.
  • मफिन को ओवन से निकालें और ठंडा होने दें.
  • आपके सूजी और ड्राय फ्रूट मफिन तैयार हैं. आप चाहें तो ऊपर से हल्का सा पाउडर शुगर या चॉकलेट ड्रिज़ल डालकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >