Suji Chocolate Truffles Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 10 मिनट में तैयार करें बच्चों की फेवरेट सूजी चॉकलेट ट्रफल्स

Suji Chocolate Truffles Recipe: सूजी चॉकलेट ट्रफल्स एक आसान, हेल्दी और क्रिएटिव स्वीट डिश है जिसे आप किसी भी मौके पर घर पर बना सकते हैं. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि न्यूट्रिशन में भी भरपूर है.

Suji Chocolate Truffles Recipe: मीठे में कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं? तो सूजी चॉकलेट ट्रफल्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है! यह सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं, बल्कि न्यूट्रिशन से भरपूर भी है. हल्की भुनी हुई सूजी, नारियल और ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन, डार्क चॉकलेट की मलाईदार मिठास के साथ मिलकर एक ऐसा स्वादिष्ट एक्सपीरियंस देता है जिसे कोई भी आसानी से पसंद कर लेगा. इसे बनाना बेहद आसान है और कोई बेकिंग का झंझट भी नहीं है. चाहे स्नैक टाइम हो, बच्चों की पार्टी या अचानक आने वाले गेस्ट, यह ट्रफल्स हर मौके के लिए परफेक्ट हैं. हेल्दी होने के साथ-साथ यह आंखों को भी खुश कर देने वाला डेली ट्रीट है. तो चलिए जाते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सूजी चॉकलेट ट्रफल्स के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • डार्क चॉकलेट – 100 ग्राम
  • नारियल – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • शहद या गुड़ – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच कटे हुए

यह भी पढ़ें: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

सूजी चॉकलेट ट्रफल्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें सूजी डालें और हल्की आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. भूनते समय इसे लगातार चलाते रहें ताकि सूजी जले नहीं.
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 1 से 2 मिनट के लिए हल्का भूनें और इसके बाद इसे आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव या बैन-मारिए में पिघलाएं और पिघली हुई चॉकलेट को ठंडी हुई सूजी और नारियल के मिश्रण में डालें.
  • अब इसमें शहद या गुड़ और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को हाथ से छोटे-छोटे गोल ट्रफल्स का शेप दें.
  • तैयार ट्रफल्स को ऊपर से थोड़ा नारियल पाउडर या कोको पाउडर रोल करके सजाएं.
  • इसे फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें ताकि यह सेट हो जाए.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >