Palak Corn Chilla Recipe: पालक कॉर्न चीला के साथ हर ब्रेकफास्ट को बनाएं हेल्दी और डिलिशियस, स्वाद ऐसा कि सभी हो जाएं आपके फैन

Palak Corn Chilla Recipe: पालक कॉर्न चीला एक न्यूट्रिशियस, कलरफुल और टेस्टी रेसिपी है जो आपके दिन की शुरूआत को और भी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस कराने में मदद करती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसे बड़ों से लेकर घर के बच्चे बड़े ही चाव से खाते हैं.

Palak Corn Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में अपने बच्चों और परिवार को कुछ टेस्टी, हेल्दी और मिनटों में बनने वाली डिश खिलाना चाहते हैं तो पालक कॉर्न चीला से बेहतर आपके लिए शायद ही कुछ और हो. इस डिश की खास बात है कि इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर मिल जाता है. वहीं, इसका जो स्वाद होता है वह सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी पसंद आता है. पालक कॉर्न चीला एक तरह का नमकीन पैनकेक है जिसे पालक की प्यूरी, उबले हुए कॉर्न, बेसन या सूजी और कुछ बेसिक मसालों से बनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पालक कॉर्न चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप फ्रेश पालक
  • 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
  • 1 कप बेसन या आधा कप सूजी और आधा कप बेसन
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा टीस्पून हल्दी
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकता के अनुसार
  • थोड़ा सा तेल सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Methi Mushroom Masala Recipe: बोरिंग लंच और डिनर में लगाएं स्वाद और फ्लेवर्स का तड़का, ट्राई करें टेस्टी और क्रीमी मेथी मशरूम मसाला

पालक कॉर्न चीला बनाने की सबसे आसान रेसिपी

  • पालक कॉर्न चीला बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर 1 कप पानी के साथ ग्राइंड कर प्यूरी बना लें.
  • इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, सूजी, पालक प्यूरी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले डालें.
  • अब इसमें उबला हुआ कॉर्न और प्याज मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
  • अब बैटर को 10 मिनट के लिए रहने दें ताकि स्वाद अच्छे से सेट हो जाए.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं.
  • इसके बाद एक करछी बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं.
  • अब चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें और इसी तरह सभी चीले तैयार कर लें.
  • पालक कॉर्न चीला दही, मिंट की चटनी, टमाटर की चटनी या शेजवान सॉस के साथ बेहद टेस्टी लगता है.

यह भी पढ़ें: Cheese Besan Toast Sandwich: जब कुछ समझ न आए तो बना लें चीजी बेसन टोस्ट सैंडविच, ब्रेकफास्ट से लेकर टिफिन के लिए बेस्ट आईडिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >