ब्रेकफास्ट हो या शाम का नाश्ता बनाएं ये  मूंगदाल मटर अप्पे, भरत ने शेयर की रेसिपी

Moong Dal Matar Appe: अगर आपको मूंग दाल से बनी डिशेज खाना पसंद है तो आप मूंग दाल मटर अप्पे को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल मटर अप्पे बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @bharatzkitchen पर शेयर किया गया है.

Moong Dal Matar Appe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, हम हमेशा कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. मूंग दाल मटर अप्पे एक ऐसी ही डिश है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. इस डिश की खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी. छोटे-छोटे गोल-गोल अप्पे, बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. आप मूंगदाल मटर अप्पे को चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मूंग दाल मटर अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1.5 कप मूंग दाल
  • एक चुटकी हींग
  • 1 कप मटर
  • हरे धनिये के पत्ते
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा छोटी चम्मच सौंफ के बीज
  • 1 छोटी चम्मच धनिये के बीज
  • एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1.5 छोटी चम्मच नमक
  • 1 छोटी चम्मच काली मिर्च के दाने
  • 2-3 बड़े चम्मच सूजी

मूंग दाल मटर अप्पे को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल मटर अप्पे को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को धो लें. इसे पानी में आप 1 घंटे के लिए भिगो दें. फिर दाल को मिक्सर जार में दाल दें. बिना पानी डाले ही इसे पीस लें. 
  • अब आप मिक्सर जार में मटर, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को डालकर पीस लें. 
  • पिसी हुई दाल को आप अच्छे से फेंट लें. इसमें आप जीरा, सौंफ, धनिया का बीज, हल्दी पाउडर, नमक और कुटी हुई काली मिर्च को डाल दें. फिर सूजी और हींग का पानी डालकर मिला लें. हींग का पानी बनाने के लिए आप चुटकीभर हींग में थोड़ा पानी मिला दें. 
  • अप्पे पैन को गर्म करें. इसमें आप तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें आप बैटर को डाल दें. एक तरफ से पक जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे तरफ से पका लें. इसे आप सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इस तरह से आप मूंगदाल मटर अप्पे को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >