बाल धोते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, सरिता ने बताया तरीका

Right Way To Wash Hair: अगर बालों को सही तरीके से नहीं धोया जाए तो हेयर फॉल या फ्रिजी हेयर की प्रॉब्लम हो सकती है. इसलिए बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि बालों को सही तरीके से कैसे धोना चाहिए?

Right Way To Wash Hair: हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल सुंदर, घने, मुलायम और चमकदार हों. इसके लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं और अलग-अलग ट्रीटमेंट भी करवाते हैं. लेकिन अक्सर लोग एक बहुत ही बेसिक चीज को नजरअंदाज कर देते हैं और वह है बाल धोने का सही तरीका. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बाल धोने का सही तरीका. इस बारे में कंटेंट क्रिएटर सरिता चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट passion_for_beautyy पर एक पोस्ट शेयर किया है. 

शैम्पू लगाने से पहले क्या करें?

बालों में शैम्पू लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से पानी से पूरी तरह भिगो लें. कई लोग जल्दी में आधे गीले बालों पर ही शैम्पू लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता. 

शैम्पू को सीधे बालों पर न लगाएं

कई लोग शैम्पू को सीधे ही स्कैल्प पर लगा लेते हैं. ऐसा नहीं करें. सबसे पहले आप शैम्पू को पानी को मिक्स कर लें. इससे लिए आप मग में थोड़ा सा पानी लेकर शैम्पू को मिक्स कर लें. इससे स्कैल्प ड्राई नहीं होता है और शैम्पू भी बालों में समान रूप से लग जाता है.

स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें

शैम्पू लगाने के बाद स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें. ध्यान रखें कि नाखूनों की बजाय फिंगर टिप्स का इस्तेमाल करें. फिंगर टिप्स से 30 सेकंड तक स्कैल्प मसाज करें. साथ ही बालों की पूरी लेंथ पर अलग से शैम्पू लगाने की जरूरत नहीं होती है. जब आप स्कैल्प को धोते हैं तो शैम्पू का झाग नीचे तक पहुंचकर बालों की लंबाई को भी साफ कर देता है

कंडीशनर का इस्तेमाल कैसे करें?

बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. कंडीशनर को आप केवल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं. कंडीशनर को स्कैल्प पर नहीं लगाएं नहीं तो बाल ग्रीसी और फ्लैट हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही हो गई गंजेपन की शुरुआत? पुरुषों की ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार

यह भी पढ़ें: रात की ये 3 आदतें बालों को बना देती हैं कमजोर, गंजेपन से बचना है तो तुरंत करें सुधार

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >