Momos Ki Teekhi Lal Chutney: घर पर बनाना चाहते हैं मोमोज की तीखी लाल चटनी? स्वाद और सुगंध ऐसी कि सभी के मुंह में आ जाए पानी

Momos Ki Teekhi Lal Chutney: अगर आप घर पर बने स्नैक्स के साथ या फिर मोमोज के साथ लाल तीखी चटनी का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इसकी परफेक्ट रेसिपी लेकर आए हैं. आप इसे काफी आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Momos Ki Teekhi Lal Chutney: मोमोज चाहे स्टीम्ड हों या फ्राइड, उनका असली मजा तब आता है जब उन्हें चटपटी, मसालेदार और गरमा-गरम तीखी लाल चटनी के साथ खाया जाए. मोमोज की यह तीखी चटनी टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन और अदरक से बनती है, जो हर बाइट में आपको झटपट स्वाद का तड़का देती है. यह रेस्टोरेंट-स्टाइल चटनी घर पर भी बहुत आसानी से बनाई जा सकती है और मोमोज के अलावा समोसा, पकोड़ा या नाश्ते के साथ भी परफेक्ट लगती है. ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसी मोमो की तीखी लाल चटनी बनाने की आसान रेसिपी.

मोमोज की तीखी लाल चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • टमाटर – 3
  • लहसुन की कलियां – 7 से 8
  • साबुत लाल मिर्च – 5 से 6 या स्वाद अनुसार
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • विनेगर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Halwa: डायबिटीज के मरीज भी अब बिना दिल पर पत्थर रखे खा सकेंगे मीठा, घर पर बनाएं हेल्दी शुगर फ्री मूंग दाल हलवा

यह भी पढ़ें: Roti Quesadilla Recipe: रात की बची हुई रोटियों को दें क्रिस्पी और मजेदार ट्विस्ट, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल रोटी केसाडिला

मोमोज की तीखी लाल चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले लाल मिर्च और टमाटर को अच्छे से उबाल लें.
  • इनके ठंडा होने पर टमाटर का छिलका निकाल दें.
  • अब मिक्सी में उबले टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर पीस लें.
  • इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और पिसा हुआ पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  • अब इसमें नमक, चीनी और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • 5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें
  • गरमा-गरम मोमोज को इस स्पाइसी टमाटर-लहसुन वाली चटनी के साथ सर्व करें और टेस्ट का मजा लें.

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >