डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका

DIY Under Eye Gel: अगर देर रात तक फोन या लैपटॉप चलाने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आने लगी है, तो घर पर बना ये कूलिंग अंडर आई जेल आपके काम आ सकता है. एलोवेरा, खीरे और गुलाब जल से बना यह जेल आंखों को ठंडक और फ्रेशनेस देने में मदद करेगा.

DIY Under Eye Gel: हमारी आंखों के नीचे की जो स्किन होती है, वह पूरे चेहरे में सबसे ज्यादा पतली और नाजुक होती है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और देर रात तक फोन या फिर लैपटॉप में आंखें गड़ाकर रखने की वजह से स्ट्रेस का बढ़ना और नींद न पूरी होना एक बहुत ही आम समस्या बन गई है. कभी-कभार अगर ऐसा हो तो परेशानी नहीं होती है, लेकिन जब यह एक आदत बन जाती है तो इसकी वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, सूजन और थकान के लक्षण साफ दिखाई देने लगते हैं. जब ऐसा होता है तो अक्सर हम बाजार में मिलने वाली महंगी आई क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये जेल या फिर क्रीम फायदा पहुंचाने का दावा तो करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा पहुंचा सकते हैं.

अगर आप नहीं चाहते कि ऐसा हो, तो आपको घर पर ही 100 प्रतिशत नेचुरल कूलिंग अंडर आई जेल बना लेना चाहिए. घर पर बना यह जेल आपकी आंखों को इंस्टेंट राहत देता है और साथ ही डार्क सर्कल्स को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है. तो चलिए इस जेल को घर पर बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका जानते हैं.

Under Eye Gel

अंडर आई जेल बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत पड़ेगी?

इस अंडर आई जेल की सबसे खास बात है कि इसे घर पर बनाने के लिए आपको बाजार से कुछ भी महंगा खरीदकर लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें आपको काफी आसानी से अपने घर या फिर किचन में ही मिल जाएंगी.

  • एलोवेरा जेल: 2 चम्मच, यह आपकी स्किन को मॉइस्चर देता है और जलन या जलन जैसी परेशानी को शांत करता है.
  • खीरे का रस: 1 चम्मच, खीरा आंखों की थकावट मिटाता है और काले घेरों को हल्का करने में मदद करता है.
  • गुलाब जल: 1 चम्मच, यह स्किन को एकदम फ्रेश महसूस कराता है.
  • विटामिन E कैप्सूल: 1 कैप्सूल, यह मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. यह आंखों के पास के रिंकल्स को रोकने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग

अंडर आई जेल बनाने का सबसे आसान तरीका

इस जेल को बनाने में आपको 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखी छोटी कटोरी लें. इसके बाद इस कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें. अब इसमें 1 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसके बाद 1 विटामिन E कैप्सूल को सुई या कैंची से काट लें और उसका तेल कटोरी में निचोड़ दें. अब एक चम्मच की मदद से इन सब चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह मिलाते रहें. मिलाते-मिलाते यह बिल्कुल बाजार जैसी हल्की और चिकनी जेल बन जाएगी. अब इस जेल को किसी छोटे साफ डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज में रख दें ताकि यह अच्छे से ठंडा हो जाए. एक बार बनाने के बाद आप इसे 7 से 10 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या है इसे लगाने का सही तरीका?

अगर आप किसी भी चीज का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो यह काफी जरुरी हो जाता है कि आप उसका इस्तेमाल सही तरीके से जरूर करें. इस अंडर आई जेल का इस्तेमाल आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए.

  • रात को सोने से ठीक पहले अपने चेहरे को साफ पानी या फेसवॉश से धोकर सुखा लें.
  • अब अपनी अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर पर थोड़ा सा ठंडा जेल लें. हम इस उंगली का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि इससे आंखों पर बहुत हल्का प्रेशर पड़ता है.
  • घर पर बने इस अंडर आई जेल को आंखों के नीचे और आसपास छोटे-छोटे डॉट्स में लगाएं. इसके बाद बहुत हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 1 से 2 मिनट तक मसाज करें.
  • इस अंडर आई जेल को रात भर ऐसे ही लगा रहने दें ताकि स्किन इसे एब्जॉर्ब कर ले. अगली सुबह उठकर नॉर्मल पानी से अपना मुंह धो लें.

ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन और चेहरे की थकान दूर करेगा घर पर बना ये फेस पैक, दादी-नानी का नुस्खा आज भी है खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >