DIY Room Freshener: हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेशा साफ-सुथरा और खुशबूदार रहे. अच्छी खुशबू न सिर्फ घर का माहौल फ्रेश बनाती है, बल्कि मन को भी सुकून देती है. आमतौर पर लोग कमरे की बदबू दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स में कई बार ज्यादा तेज खुशबू रहती हैं, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बहुत आसानी से नेचुरल और खुशबूदार रूम फ्रेशनर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी चीजों की जरूरत भी नहीं होती हैं. घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की मदद से आप कुछ ही मिनटों में एक अच्छा रूम फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर DIY रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका.
घर पर रूम फ्रेशनर बनाने के लिए क्या चाहिए?
- नमक
- कम्फर्ट फैब्रिक कंडीशनर
- लौंग
- कपूर
- गुलाब जल
घर पर रूम फ्रेशनर बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप एक साफ प्लास्टिक कंटेनर लें. अब उसके ढक्कन के ऊपर और कंटेनर के ऊपरी हिस्से में किसी नुकीली चीज की मदद से छोटे-छोटे गोल छेद कर दें.
- इसके बाद कंटेनर के अंदर सबसे पहले नमक डालें. अब इसमें कम्फर्ट फैब्रिक कंडीशनर डालें. इसके बाद इसमें लौंग और कपूर डाल दें.
- अब इन सभी चीजों के ऊपर थोड़ा सा गुलाब जल डाल दें. सभी चीजें डालने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें.
- अब आपका घर पर बना DIY रूम फ्रेशनर पूरी तरह तैयार है. आप इसे कमरे, बाथरूम या हॉल में रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- बर्तन धोते समय कर रहे हैं ये लापरवाही, तो हो जाएं सावधान! स्वास्थ्य के लिए बन सकती है जानलेवा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
