Vastu Tips: हमेशा भरी रहेगी तिजोरी और खूब मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले बिना भूले कर लें ये काम

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि दिवाली का आने वाला त्यौहार आपके लिए काफी शुभ हो और आपकी तिजोरी को भर दे तो वास्तु शास्त्र में बताये गए इन बातों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए. इन बातों का जब आप ख्याल रखते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की अपर कृपा बरसती है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले यह फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो ऐसे में जीवन में खुशियां और पैसे तो आते ही हैं बल्कि साथ ही घर-परिवार में चल रही प्रॉब्लम्स से छुटकारा भी मिल सकता है. कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में हमारे वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको दिवाली से पहले जरूर अपनाना चाहिए. मान्यताएं हैं कि जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है और साथ ही आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

इस उपाय से पैसों का आना हो जाएगा शुरू

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको दिवाली से पहले घर की उत्तर दिशा में तिजोरी को रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके पास पैसों का आना शुरू हो जाता है. इसके अलावा इस दिशा में रखी तिजोरी आपको आपके अटके हुए पैसे भी वापस दिला सकती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: लाख कोशिशों के बावजूद नौकरी न मिलने से हो गए मायूस? वास्तु शास्त्र के ये उपाय दिला सकते हैं आपके करियर को ऊंची उड़ान

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दिवाली से पहले जरूर घर ले आएं ये शुभ चीजें, धन-समृद्धि के साथ खुशियों से भर जाएगा घर

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो भी लोग कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को दिवाली से पहले घर की दक्षिण दिशा में ज्���ेलरी रख देनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर चाहे कितना भी कर्ज क्यों न हो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है.

मनोकामना पूरी करने के लिए करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपनी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर की दक्षिण दिशा में कुबेर यंत्र को स्थापित करना चाहिए. अगर आप दिवाली से पहले ऐसा करते हैं तो परिणाम और भी ज्यादा शुभ हो जाते हैं. इस छोटे से उपाय से भगवान कुबेर खुश होते हैं और आपकी सभी इच्छाएं पूरी भी होती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: करवा चौथ पर चांद देखने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, घर में बढ़ेगी सुख-शांति और उपवास का भी मिलेगा फल

किस्मत बदलने के लिए करें ये काम

वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आप अपनी किस्मत को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दिवाली से पहले सभी तरह के डॉक्युमेंट्स को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके तरक्की के सभी दरवाजे खुल जाते हैं.

बिजनेस में तरक्की करने के लिए करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है तो ऐसे में आपको घर की दक्षिण दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ती को रखना चाहिए. दिवाली से पहले ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में फायदा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर आपके पैसे कहीं अटके पड़े हैं तो भी आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >