इस दिवाली घर पर बनाएं क्रंची काजू-बादाम-पिस्ता बर्फी, मां लक्ष्मी भी कहेगी- वाह स्वाद हो तो ऐसा!

Diwali Sweets Recipes: इस दिवाली घर पर बनाएं क्रंची और स्वादिष्ट काजू-बादाम-पिस्ता बर्फी. आसान विधि के साथ तैयार करें यह हेल्दी और फेस्टिव स्पेशल मिठाई, बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी.

Diwali Sweets Recipes: दिवाली के त्योहार पर अगर घर पर मिठाई न बनें तो वह पर्व अधूरा लगता है. हर घर में दिवाली की पूजा से पहले स्वादिष्ट मिठाई बनाने की परंपरा रहती है जो घर आए मेहमानों को भी खिला सके और मां लक्ष्मी को भोग भी लगा सकें. ऐसे में इस दिवाली अगर आप भी कुछ यूनिक और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो काजू, बदाम और पिस्ता की बर्फी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे, बूढ़े हर किसी को पसंद आएगा और आप नॉर्मल दूध से बनी बर्फी खाना भूल जाएंगे. आइये जानते हैं इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

काजू, बादाम और पिस्ता की बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

⦁ काजू- 1 कप
⦁ बादाम- 1/2 कप
⦁ पिस्ता- 1/2 कप
⦁ खोया- 1 कप
⦁ चीनी- 3/4 कप
⦁ दूध- 1/4 कप
⦁ घी- 1 टेबलस्पून
⦁ इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच

Also Read: Mix Vegetable Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में क्रिस्पी मिक्स वेजिटेबल डोसा बनाकर बच्चों को दे सरप्राइज, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

काजू बादाम और पिस्ता की बर्फी बनाने की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता को मिक्सर ग्रांईडर में अच्छी तरह से बारीक पीस लें.
  • इसके बाद एक कढ़ाई में घी गर्म करें और इसमें खोया डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  • अब इसमें पीसी हुई मेवे की मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • दूध और चीनी डालकर मिश्रण को धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं.
  • इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इस मिश्रण को घी लगी ट्रे में डालें और चारों तरफ बराबर फैला दें.
  • 15-20 मिनट में यह ठंडा हो जाएगा. इसके बाद बर्फी को मनचाहे आकार में काटें. लीजिए आपकी स्वादिष्ट काजू-बादाम-पिस्ता बर्फी तैयार है. अगर आप इसे लंबे समय तक रखकर खाना चाहते हैं तो इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें.

Also Read: Seviyan Kheer Recipe: करवा चौथ पर चांद निकलते ही बनाइये सेवइयों की मीठी खीर, व्रत खोलने के लिए परफेक्ट स्वीट डिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >